देश

भारत में जल्द शुरू होगी Google Pixel सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग, सुंदर पिचाई बोले- डिजिटल विकास में भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं हम

Google की Pixel सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग जल्द ही भारत में शुरू हो जाएगी और Google Pixel 8 का पहला मेड इन इंडिया मॉडल 2024 में बाजार में आएगा. यह घोषणा गुरुवार, 19 अक्टूबर को Google for India 2023 इवेंट में Google सीनियर अधिकारी रिक ओस्टरलोह ने की. दूसरी ओर कार्यक्रम के बाद Google के CEO सुंदर पिचाई ने एक्स पर जानकारी दी कि हमने Google for India कार्यक्रम में ‘मेक इन इंडिया’ पिक्सेल स्मार्टफोन बनाने की योजना साझा की है और उम्मीद है कि 2024 में पहला डिवाइस लॉन्च किया जाएगा. हम भारत के डिजिटल विकास में एक विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ‘मेक इन इंडिया’ के लिए समर्थन की सराहना करते हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में पीएमओ और और अश्विनी वैष्णव को टैग भी किया.

पिक्सेल स्मार्टफोन के लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार है भारत: ओस्टरलोह

ओस्टरलोह ने दिल्ली में गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम के नौवें संस्करण में कहा, “भारत पिक्सेल स्मार्टफोन के लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार है, और हम देश भर के लोगों के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षमताओं को लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”  Google और Alphabet Inc के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी भारत के डिजिटल विकास में एक विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: India vs Bangladesh Live, World Cup 2023: बांग्लादेश ने जीता टॉस, भारत की पहले फील्डिंग, शाकिब अल हसन बाहर

कार्यक्रम में IT मंत्री अश्वनी वैष्णव भी थे मौजूद

गूगल इंडिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित दिखे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पिछले दशक में भारत के भीतर इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में उल्लेखनीय प्रगति के बारे में विस्तार से बताया. भारत का मोबाइल फोन विनिर्माण क्षेत्र बढ़कर 44 बिलियन डॉलर का हो गया है.

बताते चलें कि मेक इन इंडिया भारत सरकार का एक क्रांतिकारी विचार है जिसने निवेश एवं नवाचार को बढ़ावा देने, बौद्धिक संपदा की रक्षा करने और देश में विश्व स्तरीय विनिर्माण बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए प्रमुख नई पहलों की शुरुआत की है. इस पहल ने भारत में कारोबार करने की पूरी प्रक्रिया को आसान बना दिया है. अब दुनियाभर के निवेशक भारत में निवेश करना चाह रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago