भूपेश बघेल ने अडानी पर साधा निशाना
तेलंगाना में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर से अडानी के मुद्दे को लेकर जमकर हमला बोला. इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार (18 अक्टूबर) को अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि बिजली मंहगी होने के पीछे अडानी का हाथ है. राहुल गाधी अडानी पर पहले 20 हजार करोड़ रुपये का आरोप लगा रहे थे, जिसे अब उन्होंने कहा कि 12 हजार करोड़ और जुड़ जाने से ये रुपया 32 हजार करोड़ का हो गया है. जिसपर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
भूपेश बघेल ने कहा था कि “खदानें, एयरपोर्ट, रेलवे सब अडानी को जा रहा है. ऐसा क्या है जो सभी चीजें अडानी के हाथों में दी जा रही हैं? राहुल गांधी सही कह रहे हैं, आज अगर बिजली बिल बढ़ा है तो अडानी के द्वारा महंगा कोयला खरीदने के कारण ही बढ़ा है.” भूपेश बघेल ने कहा कि ‘भांजा-भांजी जनता पार्टी’ के पास प्रदेश की जनता से कहने को कुछ बचा नहीं है. आज फिर से कह देता हूं कि कितनी भी ताक़त लगा लेना, अडानी को छत्तीसगढ़ नहीं लूटने देंगे.
वहीं राहुल गांधी ने तेलंगाना में अडानी पर हमला बोलते हुए कहा कि “आज हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का अरबों रुपये का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन एक किसान अपना बैंक लोन माफ कराना चाहे तो उसे मारकर भगा देते हैं. दुकानदारों की जेब से GST निकलती है और अडानी जी की जेब में चली जाती है. ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए.”
यह भी पढ़ें- “दुकानदारों की जेब से GST निकलती है और अडानी जी की जेब में चली जाती है”, राहुल गांधी ने BJP पर किया करारा प्रहार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए अडानी समूह पर कोयला आयात में अधिक बिल बनाने और बिजली दरों में लोगों से 12,000 करोड़ रुपये की लूट का आरोप लगाया है. कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें मामले पर सफाई देने को कहा है. राहुल ने कहा, “प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? मैं केवल प्रधानमंत्री की मदद कर रहा हूं और उनसे जांच शुरू करके पाक साफ सामने आने और अपनी विश्वसनीयता की रक्षा करने के लिए कह रहा हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…