दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर पर छाया घना कोहरा.
Weather Update: कोहरे ने एक बार फिर दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है. हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कई इलाकों में विजिबिलिटी पूरी तरह से खत्म हो गई है. इसका असर सड़क यातायात पर भी पड़ा है, जहां वाहन चालक मुश्किल से सड़क देख पा रहे हैं.
15 जनवरी की सुबह दिल्ली-NCR में गाड़ियां बेहद धीमी गति से चलती हुई नजर आईं. घने कोहरे के कारण कार चालकों को इमरजेंसी लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी.
यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली में शीतलहर के बीच जहरीली हुई हवा,15 और 16 जनवरी को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी विजिबिलिटी बहुत कम रही. सुबह 6:30 बजे यहां विजिबिलिटी महज 100 मीटर दर्ज की गई, जबकि सुबह 5:30 बजे यह 300 मीटर थी. एक घंटे के भीतर ही विजिबिलिटी में 200 मीटर की कमी आ गई. इससे हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ानों में देरी या परेशानी हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…