Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कोहरे की चपेट में Delhi-NCR से लेकर उत्तर भारत के कई हिस्से, ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स पर भी असर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी विजिबिलिटी बहुत कम रही. सुबह 6:30 बजे यहां विजिबिलिटी महज 100 मीटर दर्ज की गई.

Weather Update

दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर पर छाया घना कोहरा.

Weather Update: कोहरे ने एक बार फिर दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है. हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कई इलाकों में विजिबिलिटी पूरी तरह से खत्म हो गई है. इसका असर सड़क यातायात पर भी पड़ा है, जहां वाहन चालक मुश्किल से सड़क देख पा रहे हैं.

गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

15 जनवरी की सुबह दिल्ली-NCR में गाड़ियां बेहद धीमी गति से चलती हुई नजर आईं. घने कोहरे के कारण कार चालकों को इमरजेंसी लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी.

यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली में शीतलहर के बीच जहरीली हुई हवा,15 और 16 जनवरी को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

विजिबिलिटी पर पड़ा असर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी विजिबिलिटी बहुत कम रही. सुबह 6:30 बजे यहां विजिबिलिटी महज 100 मीटर दर्ज की गई, जबकि सुबह 5:30 बजे यह 300 मीटर थी. एक घंटे के भीतर ही विजिबिलिटी में 200 मीटर की कमी आ गई. इससे हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ानों में देरी या परेशानी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital