देश

मुख्तार की बहू के iPhone में कई सारे राज! पासवर्ड बताने में कर रही आनाकानी, जेल में ही कर दिया था लॉक

Abbas & Nikhat Ansari Case: अब्बास अंसारी से मुलाकात करने पहुंचीं पत्नी निकहत बानो को भी गिरफ्तार कर लिया गया था. मुख्तार अंसारी की बहू निकहत के कब्जे से उसके मोबाइल फोन के अलावा कई ऐसी चीजें बरामद हुईं जो कि काफी आपत्तिजनक थीं. पुलिस ने उनके पास से विदेशी मुद्रा भी जब्त की थी. इसके आलावा उनके पास से एक iPhone भी मिला था. लेकिन पुलिस ने जब उनसे इसका पासवर्ड पूछा तो वे इसे बताने में आनाकानी करने लगी.

3 दिन की पुलिस हिरासत में निकहत बानो

लखनऊ की एक अदालत निकहत बानो को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. वहीं इस मामले में उनके ड्राइवर नियाज अहमद की पांच दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है. चित्रकूट के जेल अधीक्षक और सात अन्य कर्मचारियों को भी इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया.

iPhone के अनलॉक होने पर खुलेंगे कई राज

निकहत बानो के iPhone को अनलॉक करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि माना जा रहा है कि इससे पुलिस को काफी अहम सुराग मिल सकते हैं. निकहत बानो के आईफोन (iPhone) को अनलॉक करने के लिए पुलिस उनसे उसका पासवर्ड पूछ रही है लेकिन वे इसका कोई जवाब नहीं दे रही हैं.

निकहत के पास से सऊदी अरब की करेंसी मिलने के कारण कई तरह के संदेहों को भी बल मिलता है. iPhone का पासवर्ड नहीं बताने से उनके उपर शक और भी गहरा होते जा रहा है. बताया जा रहा है कि मुख्तार की बहू निकहत बानो ने जेल में छापा पड़ते ही इसे लॉक कर दिया था.

इसे भी पढ़ें: अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत, अगली सुनवाई 17 मार्च को

ड्राइवर का फोन भी है अहम

निकहत बानो के अलावा ड्राइवर नियाज अहमद ने भी अपना मोबाइल फोन पुलिस को नहीं सौंपा था. पुलिस का मानना है कि उस फोन को भी बरामद करना आवश्यक है, जिसके जरिए इस मामले में अगर अन्य लोगों की संलिप्तता है तो उसका भी पता लगाया जा सके. मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मनी-लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पिछले तीन महीने से जेल में हैं.जिनसे मिलने उनकी पत्नी चोरी छिपे जेल में जाया करती थी.

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

11 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

24 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

38 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago