Martyr Akhilesh Rai
Martyr Akhilesh Rai: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सड़कटोला में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट में वीरगति को प्राप्त हुए गाजीपुर के लाल अखिलेश कुमार राय का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार शेरपुर में गंगा घाट पर किया गया, जहां उन्हें बीएसएफ के जवानों ने सलामी दी. उसके बाद शहीद जवान अखिलेश कुमार राय के बेटे ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. इस दौरान शहीद अखिलेश राय की अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे. अंतिम यात्रा में शामिल हर किसी की आंखों में भावुकता के आंसू भरे हुए थे.
IED ब्लास्ट में शहीद हुए गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव के अखिलेश कुमार राय का राजकीय सम्मान के साथ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान जिले के तमाम आला-अधिकारी और नेताओं ने शेरपुर के पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
बता दें कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गांव शेरपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार राय गुरुवार को छत्तीसगढ़ में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे. जैसे ही उनके शहीद होने की खबर आई, गाजीपुर स्थित उनके पैतृक गांव शेरपुर में शोक की लहर दौड़ गई. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया, जहां से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव शेरपुर ले जाया गया.
शहीद BSF जवान अखिलेश कुमार राय का एक बेटा और तीन बेटियां हैं. अखिलेश राय के बड़े भाई भी बीएसएफ में हैं और इस वक्त दिल्ली में तैनात हैं. शहीद जवान के पिता का साल 2018 में देहांत हो गया था. शुक्रवार सुबह एयर एंबुलेंस से शहीद अखिलेश राय के पार्थिव शरीर को रायपुर के बीएसएफ कैंप लाया गया था. जहां डिप्टी सीएम अरुण साव और बीएसएफ के तमाम अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…