दुनिया

Malta Ship Hijacked: समुद्री लुटेरों ने अरब सागर में माल्टा का जहाज हाइजैक किया, बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने भेजा अपना युद्धपोत

Malta Ship News: अरब सागर में समुद्री लुटेरे हर महीने किसी न किसी जहाज पर लूट की वारदात को अंजाम देते रहे हैं. इस बार सोमालियाई लुटेरों ने माल्टा का एक कार्गो शिप हाइजैक कर लिया है. उसका पता चलते ही समुद्र में तैनात युद्धपोत सोमालिया की ओर भेज दिया..अब माल्टा के कार्गो शिप को मुक्त कराने का ​ऑपरेशन चल रहा है.

भारतीय नौसेना के एक बयान में कहा गया कि नौसेना को UKMTO पोर्टल पर मैसेज मिला था कि 6 अनजान लोग माल्टा के ध्वज वाले एक जहाज MV रूएन पर आ गए हैं. इसके बाद सर्विलांस के लिए नौसेना ने अपने एक विमान को भी अदन की खाड़ी में MV रुएन को लोकेट करने के काम पर लगा दिया. पता चला है कि हाइजैक हुए माल्टा के जहाज पर 18 लोग मौजूद हैं.

भारतीय नौसेना की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, समुद्री लुटेरे हाइजैक किए माल्टा के ध्वज वाले जहाज को अफ्रीकी देश सोमालिया की तरफ ले जा रहे हैं. उस जहाज को लुटेरों से बचाने के लिए यूरोपियन यूनियन और स्पेन ने भी अपनी नेवल फोर्स को काम पर लगाया है. भारतीय नौसेना ने कहा— “हमारे जंगी बेड़ों और समुद्री गश्ती विमानों ने शुक्रवार (15 दिसंबर) शाम को माल्टा के ध्वज वाले जहाज एमवी रूएन के हाइजैक की घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया दी है. और, जहाज को मुक्त कराने का ऑपरेशन अभी चल रहा है.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

14 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

15 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

25 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago