खेल

अफगानी बल्लेबाज के लिए धोनी ने कहा था, 20 किलो वजन कम करे तो IPL में ले लूंगा

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है. 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. ऑक्शन में कई देशों के खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. वहीं ऑक्शन से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

शहजाद की फिटनेस को लेकर धोनी ने कही थी बड़ी बात

क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस उतनी अच्छी नहीं है लेकिन उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. ऐसे खिलाड़ियों ने अपने देश की टीम के लिए शानदार क्रिकेट खेला है. वैसे ही खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजान हैं. शहजाद में आईपीएल में खेलने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ी बात कही थी.

ये भी पढ़ें- WC 2023: वर्ल्ड कप में इस्तेमाल की गई पिच कैसी थी? ICC ने जारी की पिच की रेटिंग

आईपीएल खेलना चाहते थे मोहम्मद शहजाद

मोहम्मद शहजाद इंडिया प्रीमियर लीग खेलना चाहते थे. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि मोहम्मद शहजाद अगर अपना वजन 20 किलो कम कर लेगें तो वह उनको आईपीएल खेलने के लिए बुलाएंगे. सहजाद ने अफगानिस्तान के लिए 84 एकदिवसीय मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2727 रन बनाए हैं. जिसमें 6 शतक शामिल है. इसके अलावा वह 73 टी20 मैच भी खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2048 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: 10 दिसंबर को खेला जाएगा पहला टी20 मैच, टीम इंडिया के उपकप्तान अब तक नहीं पहुंचे साउथ अफ्रीका, गिल भी मना रहे हैं छुट्टी

धोनी ने मजाकिया अंदाज में दी थी प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने बताया कि ये वाकया एशिया कप 2018 के दौरान की है. जब टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. हालांकि, ये मैच ड्रॉ रहा था. उस समय टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे. मैच के बाद अफगानिस्तान टीम के कप्तान असगर की धोनी के साथी काफी देर तक बातचीत हुई थी. इस दरान दोनों के बीच मोहम्मद शहजाद को लेकर भी बातचीत हुई थी. जिसको धोनी ने मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago