देश

Mathura News: कलयुगी पिता ने बेटे की हत्या कर थाने में किया सरेंडर, ये बड़ी वजह आई सामने

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर एक पिता ने सम्पत्ति के विवाद में अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया है. रिश्तों को कलंकित करते हुए पिता ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है और फिर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण भी कर दिया है. घटना की जानकारी होने के तुरंत बाद ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तो वहीं पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी सामने आ रही है कि, संपत्ति बंटवारे को लेकर बाप-बेटे के बीच पिछले कई दिनों से कहासुनी चल रही थी. पिता अपने बेटे के साथ बात-बात में विवाद कर देता था. मामला मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. मृतक विपिन की पत्नी ममता ने मीडिया को जानकारी दी कि झगड़े की वजह से पति उसे और बच्चों को करीब डेढ़ महीने पहले मायके में छोड़ दिया था. हर दिन फोन पर बात होती थी. शनिवार को भी फोन पर बात हुई थी. पत्नी ने आगे बताया कि शनिवार रात को ससुर लालाराम ने अपने बेटे यानी उसके पति विपिन के साथ मारपीट की. पत्नी ने बताया कि उसको जानकारी मिली थी कि पति को ससुर ने दो थप्पड़ लगाकर कमरे में बंद कर दिया है और वह सो रहा है, लेकिन रविवार सुबह ही उसके पास ससुराल से फोन आया कि जल्दी घर आ जाओ, विपिन की मौत हो गई है. इसके बाद वह ससुराल पहुंची, तो पति के शव को देखकर वह बदहवास हो गई. बताया जा रहा है कि, विपिन का सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर करीब दो साल से पिता के साथ विवाद चल रहा था. इसी को लेकर रोज ही घर में झगड़े होते थे.

ये भी पढ़ें- भारत की युवा शक्ति वैश्विक समुदाय के लिए अहम, शिक्षा, कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवाओं में निभाएगा अहम भूमिका

मामले की हो रही है जांच

इस पूरे मामले को लेकर मथुरा गेट थाना प्रभारी रामनाथ सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, शनिवार रात करीब एक बजे सूचना मिली कि गुलाल कुंड निवासी लालाराम ने अपने बेटे विपिन शर्मा (35) की गला दबाकर हत्या कर दी है. इस पर तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. थाना प्रभारी ने बताया कि, पुलिस मौके का निरीक्षण कर रही थी, कि दूसरी तरफ आरोपी पिता खुद ही थाने पहुंच गया. मृतक की पत्नी ममता ने थाना मथुरा गेट में ससुर, दो देवर और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है. रामनाथ सिंह ने मामले में आगे जानकारी दी कि, विपिन शर्मा के दो बेटे हैं औऱ वह अटलबंध स्थित सेटेलाइट अस्पताल में अस्थाई चिकित्साकर्मी के रूप में कार्यरत था. इसी के साथ थाना प्रभारी ने बताया कि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस मामले में और भी कोई दोषी होगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

8 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

39 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

41 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago