शिवशक्ति प्वाइंट के नाम पर शुरू हुआ विरोध
भारत ने 23 अगस्त को अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया. जिसका साक्षी पूरा विश्व बना. पूरी दुनिया की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर थीं. इसरो ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराकर सये कारनामा अपने नाम किया. जिसके बाद पूरी दुनिया से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हुआ. अब पीएम मोदी ने शनिवार (26 अगस्त) को बेंगलुरु स्थित इसरो पहुंचकर वैज्ञानिकों से मुलाकात की.
पीएम मोदी ने इस दौरान दो घोषणाएं भी की. जिसमें पहला ये कि जिस जगह पर चंद्रयान-3 उतरा उसे शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि 23 अगस्त को हर साल अब अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: जहां चंद्रयान-3 ने रखा कदम, ‘शिवशक्ति प्वाइंट’ होगा उस जगह का नाम, पीएम मोदी ने किया ऐलान
वहीं अब शिवशक्ति प्वाइंट नाम दिए जाने पर विवाद शुरू हो गया है. मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने नाम का विरोध करते हुए कहा कि ” हमारे मुल्क के वैज्ञानिकों ने और इसरो ने जो कामयाबी हासिल की है ये सफलता पूरे देश की है. इसलिए इस तरह से नाम रखना गलत है. इसकी जगह प्रधानमंत्री हिंदुस्तान, भारत या फिर इंडिया नाम रख सकते थे. ये ज्यादा अच्छा होता.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय विदेश यात्रा को पूरी करने के बाद शनिवार को भारत लौटे. इस दौरान पीएम मोदी दिल्ली न जाकर बेंगलुरु पहुंचे. जहां उन्होंने इसरो के कमांड सेंटर पहुंचकर चंद्रयान-3 मिशन के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई. इस दौरान पीएम मोदी भावुक नजर आए. उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पर भारत का विक्रम लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को अब ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिस जगह पर चंद्रयान-2 पहुंचा था उस जगह को तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. ये ऐलान पीएम मोदी ने इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए किया. इससे पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जय जवान जय विज्ञान और जय अनुंधान का नारा दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…