सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या
UP Politics: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस बार देश को लेकर बड़ा बयान दिया है और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा. शुक्रवार को रायबरेली जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला बोला और उनके ऊपर जूता फेंकने वाले को भाजपाई बताया. मालूम हो कि हाल ही में एक कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंका गया था.
बता दें कि रायबरेली में मंडल आयोग के चेयरमैन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर जातिगत जनगणना को कार्यक्रम का मुख्य मुद्दा बनाया गया था. यह कार्यक्रम शहर के फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में हुआ था. इसी मौके पर स्वामी प्रसाद मोर्या ने भाजपा पर कई आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा और मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उनके ऊपर जिसने जूता फेंका था वह भाजपाई था. इसी के साथ उन्होंने खुद को सनातनी बताया और कहा कि, सनातन धर्म महात्मा बुद्ध का धर्म है. तो वहीं हिन्दू राष्ट्र के सवाल पर उन्होने कहा कि, भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न कभी बनेगा और भाजपा को 2024 के चुनाव में आइना दिखाने की बात कही. साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि वे लोग भारत को दो टुकड़ों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं. हिंदू-मुसलमान को अलग करने की बात कर रहे हैं मैं उनका विरोधी हूं. मैं सनातन धर्म का विरोध नहीं हूं. सनातन धर्म की आलोचना करना मेरी आदत नहीं है.
आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद देश का प्रधानमंत्री कौन होगा, के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, ये जनता तय करेगी. इसी के साथ भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी झूठे वादे नहीं करती है बल्कि काम पर विश्वास करती है. इस बात का सबूत हम 2024 के चुनाव के बाद तब देंगे जब सरकार बदल जाएगी. इसी के साथ भाजपा और उद्योगपतियों के सम्बंध को लेकर कहा कि, “सरकार बदलने के बाद सपा उन सभी लाभकारी योजनाओं को धरातल पर लाएगी जो आज उद्योगपतियों के हाथों में हैं.” उन्होंने आगे कहा कि, योजनाओं को उद्योगपतियों के हाथ से निकालकर जनता तक पहुंचाया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…
Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…