Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chandrayaan-3: ‘शिवशक्ति’ पर मौलाना सैफ अब्बास ने जताया विरोध, बोले- हिंदुस्तान, इंडिया या भारत नाम रखते तो अच्छा होता

भारत ने 23 अगस्त को अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया. जिसका साक्षी पूरा विश्व बना. पूरी दुनिया की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर थीं.

शिवशक्ति प्वाइंट के नाम पर शुरू हुआ विरोध

भारत ने 23 अगस्त को अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया. जिसका साक्षी पूरा विश्व बना. पूरी दुनिया की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर थीं. इसरो ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराकर सये कारनामा अपने नाम किया. जिसके बाद पूरी दुनिया से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हुआ. अब पीएम मोदी ने शनिवार (26 अगस्त) को बेंगलुरु स्थित इसरो पहुंचकर वैज्ञानिकों से मुलाकात की.

शिवशक्ति नाम पर मौलाना ने जताया विरोध

पीएम मोदी ने इस दौरान दो घोषणाएं भी की. जिसमें पहला ये कि जिस जगह पर चंद्रयान-3 उतरा उसे शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि 23 अगस्त को हर साल अब अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: जहां चंद्रयान-3 ने रखा कदम, ‘शिवशक्ति प्वाइंट’ होगा उस जगह का नाम, पीएम मोदी ने किया ऐलान

वहीं अब शिवशक्ति प्वाइंट नाम दिए जाने पर विवाद शुरू हो गया है. मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने नाम का विरोध करते हुए कहा कि ” हमारे मुल्क के वैज्ञानिकों ने और इसरो ने जो कामयाबी हासिल की है ये सफलता पूरे देश की है. इसलिए इस तरह से नाम रखना गलत है. इसकी जगह प्रधानमंत्री हिंदुस्तान, भारत या फिर इंडिया नाम रख सकते थे. ये ज्यादा अच्छा होता.”

शिवशक्ति प्वाइंट और तिरंगा किया गया नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय विदेश यात्रा को पूरी करने के बाद शनिवार को भारत लौटे. इस दौरान पीएम मोदी दिल्ली न जाकर बेंगलुरु पहुंचे. जहां उन्होंने इसरो के कमांड सेंटर पहुंचकर चंद्रयान-3 मिशन के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई. इस दौरान पीएम मोदी भावुक नजर आए. उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पर भारत का विक्रम लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को अब ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा.

जिस जगह पहुंचा था चंद्रयान-2 उसका पीएम ने किया नामकरण

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिस जगह पर चंद्रयान-2 पहुंचा था उस जगह को तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. ये ऐलान पीएम मोदी ने इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए किया. इससे पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जय जवान जय विज्ञान और जय अनुंधान का नारा दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest