लाइफस्टाइल

वेलेंटाइन डे के मौके पर डेट के लिए कर रही है खुद को तैयार, तो अपनाएं ये 5 ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि, किसी और से प्यार करने से पहले खुद से प्यार जरूर करें. इसके लिए आपको बस अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. लेकिन अब जब वैलेंटाइन भी पास आ रहा है, और आप अपने पार्टनर के साथ कही जाने का प्लान कर रही हैं, तो इसके लिए खुद को पहले तैयार करें. हर कोई ये चाहता है कि आप अपने पार्टनर के सामने ऐसे जाएं कि उनका पार्टनर उनपर से नजरें न हटा पाए, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत ही कम लोगों के पास खुद का ध्यान रखने का समय होता है. ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो आज हम आपके लिए एक कुछ ऐसे 5 ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपक त्वचा खिल उठेगी.

अपनाएं ये 5 ब्यूटी टिप्स

अगर आप वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए डेट प्लान कर रही है और अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने का सोच रही है तो आपको बता दें कि सुंदर और ग्लोइंग त्वचा के लिए हाइड्रेशन सबसे जरूरी है. डेट के कुछ दिन पहले से ही अधिक मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें. यह आपकी त्वचा को नैचुरली ग्लो देगा साथ ही आपके लुक को और खास बनाने में मदद करेगा.

स्किन केयर रूटीन

अगर आप चाहती है की आपकी त्वचा नैचुरली ग्लो करें तो आप अपने स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें जिसमें क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग शामिल हो.

मेकअप को सिंपल रखें

वेलेंटाइन डे के मौके पर खास दिखना चाहती है तो हैवी और भारी मेकअप की बजाए, एक नैचुरल और सिंपल लुक अपनाना चाहती है तो हल्के फाउंडेशन, मस्कारा, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड शेड का लिपस्टिक – ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपकी त्वचा को सुंदर और आकर्षक बना देंगी.

ये भी पढ़ें:Snowfall In India: इन राज्‍यों में हो रही जमकर बर्फबारी, कहीं फ्लाइट्स कैंसिल…कहीं हाईवे हुए बंद, ट्रेनें भी रद्द

हेयरस्टाइल का सही चुनाव करें

मेकअप के साथ-साथ हेयर स्टाइल भी बेस्ट होना चाहिए. सभी बालों को एक तरफ कंघी करें. बालों को ब्लो-ड्राई करें और फिर दूसरी तरफ बालों को कंघी करें और ब्लो ड्राईिंग को दोहराएं. क्लासिक पोनीटेल ट्रेंड में है. इसे हाई या लो, फ्रिंज के साथ बनाएं रिबन या किसी क्लिप से आप हेयर स्टाइल को और सुंदर बना सकती हैं.लेकिन अगर आपका चेहरा लंबा है तो लो पोनी टेल बनाएं और लाइट लॉन्ग फ्रिंज सीधे नीचे की ओर करें अपने आउटफिट के अनुसार एक सिंपल हेयरस्टाइल चुनें.

परफ्यूम का सही चयन

अगर आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहती है तो एक हल्का और लंबे समय तक टिकने वाला परफ्यूम चुनें जो आपके मूड और आउटफिट के लिए परफेक्ट साबित हो. इन टिप्स को अपनाकर, आप अपनी डेट पर न केवल खूबसूरत दिखेंगी बल्कि अपने पार्टनर को भी इम्प्रेस कर पाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

13 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

14 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

34 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

57 minutes ago