देश

Lok Sabha Election 2024: मायावती भी थामेंगी NDA का हाथ? योगी के मंत्री ने लोकसभा चुनाव से पहले किया बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. इसी बीच योगी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती को आप साथ में ला रहे हैं का सवाल उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देखिए हमारी नीति से जो भी सहमत होकर आएगा हम उनका स्वागत करेंगे. बहनजी ने दलितों और पिछड़ों के अवाज उठाई है.

पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जब कांशीराम आए तो हर जाति और हर धर्म का नेतृत्व रहा है. आज जो काम कांशीराम के अधूरे हैं उन्हें सीएम योगी और पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि जब हम उनके लोगों का काम पूरा कर रहे हैं उनके जो अधूरे सपने थे उन्हें पूरा कर रहे हैं तो वो भी हमारे साथ समय आने पर आ सकते हैं. इसी के साथ ही भगवान राम और अयोध्या को लेकर कहा कि जनता के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं, हम जनता को बढ़ा रहे हैं इसलिए आगे बढ़ रहे हैं. 70 साल बाद राम का नाम पीएम मोदी ने लिया, इससे पहले किसी ने नाम नहीं लिया.

ये भी पढ़ें-देश से गद्दारी करने वाले को UP ATS ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेज रहा था सेना से जुड़ी जानकारी

मायावती ने किसी भी गठबंधन में आने से कर दिया है इंकार

मालूम हो कि मायावती ने बसपा नेताओं के साथ बैठक करते हुए इस बात को पहले ही साफ कर दिया है कि वह किसी के साथ भी गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने लोकसभा चुनाव अकेले की लड़ने का फैसला किया है. तो दूसरी ओर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में सपा, कांग्रेस और रालोद ने I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा होकर एक साथ चुनाव लड़ने की ठानी है तो वहीं इंडिया गठबंधन ने भी काफी प्रयास किया कि मायावती उनके साथ आ जाएं, लेकिन मायावती ने इनकार करते हुए अकेले की चुनावी मैदान में उतरने की ठानी है. वहीं एनडीए में बीजेपी के साथ अपना दल (एस), सुभासपा और निषाद पार्टी हैं. बता दें कि क्षेत्रीय दलों की पकड़ उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इन दलों का वोट बैंक भी काफी खास माना जाता है. इसीलिए हर बड़ा दल अपने साथ इनको लाना चाहता है. लोकसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन और एनडीए की तरफ से कोई ऑफिशियल उम्मीदवारों की लिस्ट अभी तक जारी नहीं हुई है, लेकिन सपा ने अपने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर उम्मीदवारों का खुलासा कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

8 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

39 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago