Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मायावती ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी? बसपा की बैठक में भतीजे आकाश आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक,मायावती ने बैठक में ही अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया है. अब आगामी लोकसभा चुनाव और उसकी तैयारियों को लेकर आकाश आनंद का कद बढ़ाए जाने का संकेत मिल गया है.

मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद

मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद

BSP: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पार्टी नेताओं के साथ लखनऊ में बैठक की. इस बैठक में मायावती के अलावा भतीजे और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) भी मौजूद रहे. इसके अलावा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी नजर आए. बैठक में 28 राज्यों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक,मायावती ने बैठक में ही अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया है. अब आगामी लोकसभा चुनाव और उसकी तैयारियों को लेकर आकाश आनंद का कद बढ़ाए जाने का संकेत मिल गया है.

बसपा ने सांसद दानिश अली को किया निलंबित

बता दें कि आकाश आनंद अभी बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक हैं और मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं. इससे पहले शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने सांसद दानिश अली को निलंबित कर दिया था. दानिश अली उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद थे.उनको निलंबित किए जाने की जानकारी बसपा ने ही मीडिया को दी.

सांसद दानिश अली पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे,जिसके उपरांत उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 12 माल, एवेन्यू लखनऊ स्थित कार्यालय ने अली का निलंबन किया. इस बारे में आधिकारिक सूचना भी जारी की गई है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan CM Race: राजस्थान में इस फॉर्मूले के जरिए सीएम और डिप्टी CM चुनेगी BJP! दलित महिला को स्पीकर बनाने की तैयारी

दानिश और बिधूड़ी के बीच विवाद

दानिश अली पिछले कई महीनों से चर्चा में थे.संसद में विशेष सत्र के दौरान दानिश अली और भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी की तू तू-मैं मैं हुई थी.रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं, जिसका वीडियो वायरल हो गया था. उसके बाद सांसद दानिश अली और भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के विवाद पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक हुई थी. हाल में ही बिधूड़ी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital