Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने चौथी क्लास की स्टूडेंट से किया दुर्व्यवहार, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद हुई गिरफ्तारी

मेरठ के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने एक बच्ची से दुर्व्यवहार किया. घटना से गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल को पीट डाला. पुलिस ने जैसे-तैसे उसे भीड़ से छुड़ाया और फिर गिरफ्तार करके थाने ले गई.

muslim principal

आरोपी जमाल कामिल

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP News: उत्तर प्रदेश में मेरठ के एक सरकारी स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है. आरोप स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा है. बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

एसपी देहात मेरठ कमलेश बहादुर ने बताया कि मेरठ के मवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 में पढ़ने वाली चौथी क्लास की छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने छेड़छाड़ की है. बच्ची के परिजनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Maharashtra Crime News: ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

आरोपी जमाल कामिल को भीड़ ने पीटा

स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई है, इस खबर के बाहर आने के बाद भारी संख्या में लोग स्कूल में जमा हो गए. इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान पुलिस पहुंची और आरोपी शिक्षक जमाल कामिल को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की मौजूदगी में गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल की पिटाई की. पुलिस ने जैसे-तैसे आरोपी शिक्षक को बचाया.

नाखून काटने के बहाने की छेड़छाड़

पीड़िता की मां ने कहा कि मवाना थाना में तहरीर दी. शिकायत में मां ने कहा, “मेरी बच्ची के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने छेड़छाड़ की. नाखून काटने के बहाने उसे ऑफिस के अंदर ले गया. इस दौरान अन्य बच्चों को बाहर कर दिया. बच्ची बार-बार कहती रही कि मैं घर जाकर नाखून काट लूंगी लेकिन, प्रिंसिपल उसे जबरदस्ती ले गया. नाखून काटने के बहाने वह गंदे इरादों के साथ उसके पैर को छूने लगा. बच्ची रोते हुए ऑफिस से बाहर आई. जब हम लोग स्कूल पहुंचे तो बच्ची ने बताया कि टीचर ने सलवार उठाकर उसके साथ बैड टच किया.” इस दौरान, हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोपी टीचर के साथ मारपीट की.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital