देश

Meerut: दारोगा ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत, पत्नी से बहस के बाद उठाया कदम

Meerut. उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक दारोगा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. मृत दारोगा का नाम इंद्रजीत सिंह है और वह सहारनपुर में तैनात थे. पुलिस के अनुसार, दारोगा इंद्रजीत सिंह ने अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात 2:30 बजे दारोगा ने लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक इंद्रजीत मेरठ पुलिस लाइन स्थित आवास पर परिवार के साथ रहते थे. वह दो दिन का अवकाश लेकर घर आए थे. सूत्रों की मानें तो देर रात पत्नी से हुई कहासुनी के बाद दारोगा इंद्रजीत सिंह ने यह कदम उठाया. हालांकि, इसकी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस इस मामले में मृतक दारोगा के परिवार से भी पूछताछ कर रही है. वहीं घटना के बाद ही घर में कोहराम मच गया. किसी को भी इस बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा था कि पत्नी से कहासुनी में उन्होंने खुद को गोली मारी है. क्योंकि ऐसा तो पति-पत्नी में होता ही रहता था. फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस महकमे से मामला जुड़ा होने के कारण इस मामले में उच्चाधिकारियों द्वारा टीम गठित करके, जांच सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें-  Earthquake: तुर्किये, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 16,000 के पार

1998 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे

घटना की सूचना पर पुलिस लाइन स्थित आवास पर रह रहे गाजियाबाद में तैनात एसएसआई वरुण शर्मा, एसएसआई रविंद्र कंबोज आधी रात को ही मौके पर पहुंचे. गोली लगने के बाद दोनों ही दारोगा इंद्रजीत को हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया. सहारनपुर मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र जाट ने मीडियाकर्मियों को बताया कि इंसान के साथ समस्याओं का आना-जाना लगा रहता है. हर एक इंसान को परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए. उधर एसपी सिटी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. साथ ही फॉरेंसिक टीम और पुलिस भी छानबीन कर रही है. मृतक दारोगा 1998 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

32 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

50 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago