खेल

VIDEO: गेंद घूमी और नाचे कंगारू, जडेजा-अश्विन के सामने ऑस्ट्रेलिया का नागपुर में ‘सरेंडर’

Ravindra Jadeja: पांच महीने बाद भारतीय टीम में वापसी करते हुए रवींद्र जडेजा ने गुरुवार को नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने ऐसा जाल बिछाया की मेहमान टीम चारों खाने चित्त हो गई. मैच में एक समय आया जब मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी संभाली. लेकिन इस खतरनाक साझेदारी को तोड़कर एक बार फिर जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को भारत के आगे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 63.5 ओवर में महज 177 रन के स्कोर पर सिमट गई. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट लिया.

‘सर जडेजा’ के सामने कंगारुओं ने मानी हार

भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को जिसका डर था वही हुआ. नागपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम बैकफुट पर रही. रवींद्र जडेजा और अश्विन की फिरकी के सामने मेहमान टीम की एक नहीं चली. पहली पारी में वो सिर्फ 177 रन ही बना सकी. हैरान करने वाली बात यह है कि दिग्गज बल्लेबाजों से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली. स्मिथ की पारी भी 37 रन पर समाप्त हुई. एलेक्स कैरी ने 36 रन बनाए.

रवींद्र जडेजा vs स्टीव स्मिथ: मैच में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का कॉम्पिटिशन दिखा. रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को पहले अपनी टर्न से परेशान किया और फिर उन्होंने एक सीधी गेंद फेंकी जो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के बैट और पैड्स के बीच में से निकल गई. जडेजा की ये गेंद देख स्मिथ दंग रह गए. वो कुछ देर तक पिच पर ही रहे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये गेंद कहां से निकल गई.

पांच महीने बाद की टीम में वापसी

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा करीब 5 महीने बाद घुटने की चोट से उबरकर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. उनका कमबैक इतना जानदार रहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम सन्न रह गई. जडेजा ने वापसी के बाद पहले ही मैच में 5 शिकार कर ये बता दिया कि भले ही चोट के कारण वह लंबे समय तक ग्राउंड से दूर रहे लेकिन उनकी विकेटों की भूख कम नहीं हुई है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

4 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

10 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

27 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

29 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

41 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

55 minutes ago