देश

BSP संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर पार्टी करेगी सम्मेलन, जुटेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मायावती ने दिए ये निर्देश

UP News: बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर पार्टी एक बड़ा सम्मेलन करने जा रही है. 9 अक्टूबर को सम्मलेन में नोएडा के साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे. मिली जानकारी के मुताबिक बसपा सुप्रीमो मायावती ने नोएडा में पांच मंडल और लखनऊ में तीन मंडल के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन कराने के निर्देश दिया है. इस तरह से नोएडा में अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर और आगरा मंडल के कार्यर्ताओं का सम्मेलन होगा.

दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में इस सम्मेलन को लेकर चर्चा जोरों पर है. लोकसभा चुनाव-2024 से पहले होने जा रहे इस सम्मलेन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मायावती इसके माध्यम से दलित कार्ड को धार देने का काम करेंगी. भाजपा के दलित और महिला कार्ड को लेकर बसपा प्रमुख मायावती अभी से अलर्ट हो गई हैं. इसको लेकर उन्होंने रविवार को प्रदेश कार्यालय में एक बैठक भी की थी, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को भी इससे सचेत रहने और संघर्ष करने की नसीहत दी थी.

बैठक में मायावती ने कहा कि ज्वलंत समस्याएं जैसे महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी आय में कमी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था लोगों के दिलो-दिमाग पर हावी जरूर हैं, लेकिन यह कितना गंभीर चुनावी मुद्दा बन पाएगा, फिलहाल यह कहना अभी मुश्किल है. उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि जनहित ओर जन कल्याण के इन मामलों में भाजपा व कांग्रेस का रवैया लगभग एक जैसा ही है.

ये भी पढ़ें- Ramesh Bidhuri Remarks: “अगर मैं भी जूता निकालकर मार देता तो…”, BSP सांसद दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी पर साधा निशाना

बता दें कि उत्तर प्रदेश में हुए पिछले कई चुनाव बसपा के लिए बहुत अच्छे साबित नहीं हुए और जिस सियासी जमीन पर बसपा का कभी राज हुआ करता था, वह बसपा खोती नजर आई. ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में मायावती किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं और अपने वोटर्स पर एक बार फिर से पकड़ मजबूत कर यूपी में अपनी खोई जमीन को वापस करेंगी. इसी वजह से इस बार बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बड़ा सम्मेलन करने की ठानी है और 9 अक्टूबर को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर नोएडा के साथ ही लखनऊ में भी बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं को शामिल होने के निर्देश मायावती ने दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

7 minutes ago

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

25 minutes ago

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

42 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

43 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

1 hour ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

1 hour ago