Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Yogi Adityanath News: ब्रिटेन की संसद में गूंजा सीएम योगी का नाम, ब्रिटिश सांसद ने की जमकर तारीफ

ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने एक पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजा है और उनके काम और यूपी को लेकर लोगों के मन में बदली धारणा को लेकर उनको बधाई दी गई है.

यूपी सीएम, योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath News: विकास कार्यों से लगातार उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों और योजनाओं की न केवल देश में बल्कि ब्रिटेन में भी खूब चर्चा हो रही है और वहां भी वह खूब लोकप्रिय हो रहे हैं. ताजा खबर ब्रिटेन से सामने आई है. यहां की संसद हाउस ऑफ कॉमन में भी सीएम योगी की जमकर तारीफ हुई है और ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए एक पत्र भी लिखा है, जिसकी सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा हो रही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने एक पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजा है, जिसमें सीएम योगी के लिए मैसेज लिखा गया है. बताया जा रहा है कि इस पोस्टकार्ड में सीएम योगी के काम और यूपी को लेकर लोगों के मन में बदली धारणा को लेकर उनको बधाई दी गई है. इस पोस्टकार्ड में उन्होंने लिखा है, “माननीय योगी आदित्यनाथ, मैं आपको यूपी में बड़ी सफलताएं हासिल करने और राज्य में शांति लाने के लिए बधाई देना चाहता हूं.” बता दें कि लेखक शांतनु गुप्ता ने ब्रिटेन की संसद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनाए गए ग्राफिक नॉवेल और बायोग्राफी ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ को पेश किया था. इसी दौरान उन्होंने एक किताब सांसद वीरेंद्र शर्मा को भी उन्होंने तोहफे में दी और इस किताब की हर कॉपी में एक पोस्टकार्ड भी था, जिस पर आसानी से अपना संदेश लिखकर भेजा जा सकता था. बस इसी पोस्टकार्ड पर ब्रिटिश सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपना संदेश लिख भेजा है और यूपी के विकास के लिए उनकी तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: पीएम मोदी ने चितौड़गढ़ में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, 7200 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

अब यूपी जाना जा रहा है एक इनवेस्टमेंब हब के तौर पर

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी की बायोग्राफी पेश करते हुए लेखक शांतनु गुप्ता ने ब्रिटिश संसद में कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया का ब्रांड बनाया है और जिनके कारण आज दुनियाभर में भारतीयों की अहमियत बढ़ गई है, ठीक उसी तरह सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश को एक ब्रांड बना दिया है. उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए ये भी कहा कि, “एक समय था जब यूपी में परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन यूपी को इनवेस्टमेंट हब के तौर पर जाना जाता है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital