देश

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट

IMD Weather Forcaste: दिल्ली एनसीआर में जहां बीते कुछ दिनों बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है वहीं मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक दिल्ली में आज बुधवार 5 जुलाई को बादल के गरजने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. देश के कई अन्य राज्यों में भी झमाझम बारिश हो रही है. देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून के आगमन के साथ ही बारिश की शुरुआत हो गई है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. देश के दूसरे राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है.

IMD के अनुसार इन राज्यों में मानसून के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए परिस्थिति अनुकूल बनती दिख रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के इलाकों के बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी ने बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके समीपवर्ती इलाकों के निचले और मध्य स्तरों पर स्थित है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 जुलाई के बीच अलग-अलग जगहों पर जहां बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी 5 और 6 जुलाई के बीच मौसम विभाग ने बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है.

राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 5-6 जुलाई से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. उत्तर प्रदेश में भी अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि राज्य के कुछ जिलों में पिछले दो दिन से हल्की बारिश होने के बाद धूप निकल रही थी. जिसकी वजह से उमस बढ़ गई थी, लेकिन मंगलवार 4 जुलाई को हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है.

इसे भी पढ़ें: Mumbai: शरद या अजित किसके साथ NCP के विधायक? आज फैसले की घड़ी, दोनों ने बुलाई बैठक

देश में कहां-कहां हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार देश के अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, कोंकण-गोवा, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Rohit Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago