खेल

Team India के चीफ सेलेक्टर और सेलेक्टर्स की कितनी होती है सैलरी? पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर बने हैं मुख्य चयनकर्ता

Team India Chief Selector: टीम इंडिया को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर के रूप में अपना नया चीफ सेलेक्टर मिल गया है. इनसे पहले चेतन शर्मा भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता थे, लेकिन एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसने कारण उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था. चेतन के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था. हालांकि, अंतरिम रूप से शिव सुंदरदास चीफ सेलेक्टर का दायित्व निभा रहे थे लेकिन अब अजीत अगरकर को नया चीफ सेलेक्टर बना दिया गया है. इसका ऐलान बीसीसीआई ने 4 जुलाई को कर दिया था.

इसी बीच कई लोगों को यह जानने की उत्सुकता हो रही है कि आखिरकार टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता की सैलरी कितनी होती है. कई लोग अपना-अपना अनुमान भी लगा रहे हैं लेकिन ज्यादा आपको सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको यहां टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर ही नहीं बल्कि उनके साथ अन्य सेलेक्टर्स की भी सैलरी बताने जा रहे हैं.

Team India Chief Selector और सेलेक्टर्स की इतनी है सालाना सैलरी

आपको बता दें कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अजीत अगरकर को चुने जाने को लेकर जारी बयान में कहा, ‘‘सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने पुरुष चयन समिति में चयनकर्ता के एक पद के लिए आवेदकों का इंटरव्यू लिया. जिसके बाद तीनों ही सदस्यों ने सर्वसम्मति से अजीत अगरकर के नाम को फाइनल किया. उन्होंने आगे कहा कि समिति ने टेस्ट मैचों की कुल संख्या के आधार पर चीफ सिलेक्टर के अध्यक्ष की भूमिका के लिए अगरकर को चुना है.’’
अब चीफ सेलेक्टर की सैलरी की हम बात कर लें. प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर की सालाना सैलरी 1 करोड़ रुपये होती है. वहीं, सेलेक्शन कमेटी के अन्य सदस्यों यानी सेलेक्टर्स की सालान सैलरी 90 लाख रुपये होती है.

ये भी पढ़ें- IND vs KUW SAFF Championship Final: भारत ने 9वीं बार जीता सैफ चैंपियनशिप, फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराया

कौन हैं अजीत अगरकर?

पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने 26 टेस्ट और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा 191 वनडे मैच खेले हैं. वह 1999, 2003 और 2007 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे. वह 2007 विश्व टी20 विजेता भारतीय टीम में भी शामिल थे. अगरकर ने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाया है और उन्होंने 2004 में एडिलेड में खेले गए मैच में छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब भी उनके नाम है. उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. अब अजीत अगरकर को टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago