देश

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स का उड़ीसा दौरा, CM नवीन पटनायक से करेंगे मुलाकात; किसानों से जुड़े कार्यक्रमों में लेंगे भाग

Bill Gates Odisha Visit: माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स देर रात बीजू पटनायक ओडिशा हवाई अड्डे पर पहुंचे. यहां राज्‍य सरकार की तरफ से उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया. आज भुवनेश्‍वर में आयोजित कई कार्यक्रमों में उन्‍हें शामिल होना है. हालांकि इससे पहले वह सुबह-सुबह मंगला बस्‍ती देवी मां के दर्शन के लिए पहुंचे. वह सीएम नवीन पटनायक से भी मिलेंगे. इसके बाद वो आज बुधवार को कार्यक्रमों में भाग लेंगे,जिसके बाद वो किसानों और सफल उद्यमियों के एक कार्यक्रम में भाग लेगे .

कार्यक्रम के दौरान वो किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के इस्तेमाल पर बात करेंगे. वहीं गेट्स जगा मिशन (झुग्गी बस्तियों के विकास की योजना), मुक्ता’ योजना और ‘मिशन शक्ति’ से संबंधित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

दौरे के पहले एक विडियो भी भेजा

बिल गेट्स ने ओडिशा दौरे के पहले गेट्स ने एक वीडियो भी साझा किया,उन्होंने पोस्ट करते हुए ये लिखा कि मैं भारतीय नवाचारों को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हूं. मैं ओडिशा राज्य में एक कृषि निगरानी केंद्र का दौरा करूंगा जहां सरकारी अधिकारी किसानों को वास्तविक समय पर मार्गदर्शन देने के लिए डीपीआई (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) का उपयोग करते हैं.

इसके बदौलत केंद्र 715 मिलियन किसानों की रजिस्ट्री बनाए रखने में सक्षम है. ये एक चैटबॉट की तरह काम करता करेगा, जो किसानों के लिए उनकी विशेष जरूरतों और उनकी स्थानीय भाषा में प्रयोग करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के माध्यम से इस्तेमाल करके उनकी फसलों के बारे में नई जानकारी देता है.

ओडिशा सरकार के साथ काम कर रहे बिल गेट्स

ओडिशा सरकार के मत्स्य पालन और पशु संसाधन विभाग ने डेटा-संचालित निर्णय लेने में किसी उत्पाद, प्रक्रिया या सेवा में थोडा या बहुत बडा परिवर्तन लाने के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ साल 2017 से मिलकर काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती की बढ़ी मुश्किलें, एक और नेता ने थामा सपा का हाथ, इस तरह हरा दिया था अखिलेश के भाई को

यह भी पढ़ें: प्रेम विवाह को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, युवती के पति और दो भाइयों की मौत, पिता गम्भीर रूप से घायल

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

20 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

12 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago