देश

मीसा भारती ने पीएम मोदी को कहा ‘बूढ़ा’, बीजेपी-जेडीयू ने की आलोचना

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘बूढ़ा’’ कहने पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उनकी आलोचना की.
पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मीसा ने यह टिप्पणी की और इस दौरान उन्होंने सेना में भर्ती की अग्निवीर योजना लाने के लिए केंद्र की राजग सरकार पर निशाना साधा.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसे बुधवार का बताया जा रहा है,इस वीडियो में राज्यसभा सदस्य को कहते हुए सुना जा सकता, ‘‘इस सरकार ने 10 साल में क्या किया?  यह अग्निवीर योजना लेकर आई.देश के लिए लड़ने वाले युवाओं को 22 साल की उम्र में सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा. दूसरी ओर, हमारे पास एक बूढ़े प्रधानमंत्री हैं जो 75 साल की उम्र में भी लगातार तीसरा कार्यकाल चाहते हैं.’’

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मीसा की टिप्पणी पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी लालू जी से बहुत छोटे हैं.किसी को ‘‘बूढा’’ बताते हुए कम से कम उन्हें ध्यान रखना चाहिए वे किसका अपमान कर रही हैं.’’

बिहार में भाजपा की सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूछा, ‘‘क्या मीसा भारती अपने पिता के बारे में भी इसी तरह बोलती हैं?’’

पाटलिपुत्र में भारती के प्रतिद्वंद्वी राम कृपाल यादव का जिक्र करते हुए जद-यू नेता ने कहा, ‘‘वह सबक सीखेंगी. राम का आशीर्वाद राम कृपाल के साथ है.’’

राजद प्रमुख के करीबी सहयोगी रहे राम कृपाल यादव 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे और इस सीट से भारती को हराने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिली.पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में अंतिम चरण में मतदान होना है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

10 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

16 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

47 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago