खेल

FIH प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिये सलीमा टेटे को चुना गया महिला हॉकी टीम का कप्तान, नवनीत कौर बनी उपकप्तान

New Delhi: इस महीने के आखिर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिये मिडफील्डर सलीमा टेटे को अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की जगह भारत की 24 सदस्यीय महिला हॉकी टीम का कप्तान चुना गया है. वहीं नवनीत कौर को उपकप्तान बनाया गया है.

कप्तान बनाए जाने के बाद सलीमा ने कहा कि,‘‘मुझे खुशी है कि टीम की कप्तानी दी गई है. यह बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं. हमारे पास मजबूत टीम है, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ी हैं.’’ सलीमा ने आगे कहा कि,‘‘एफआईएच प्रो लीग के आगामी बेल्जियम और इंग्लैंड चरण में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. हमें अपनी कमजोरियों से पार पाना है.’’

सविता ओलंपिक क्वालीफायर और उसके बाद प्रो लीग मैचों में भारत की कप्तान रही थी. बेल्जियम में मैच 22 से 26 मई तक और इंग्लैंड में एक से नौ जून तक होंगे. भारत का सामना पहले चरण में दो बार अर्जेंटीना और बेल्जियम से होगा. लंदन चरण में टीम ब्रिटेन और जर्मनी से खेलेगी. बता दें कि भारत इस समय प्रो लीग तालिका में छठे स्थान पर है. सलीमा को हाल ही में हॉकी इंडिया सालाना पुरस्कारों में बलबीर सिंह सीनियर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था.

भारतीय महिला टीम

गोलकीपर- सविता, बिछू देवी खारीबाम
डिफेंडर- निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी
मिडफील्डर- सलीमा टेटे (कप्तान), वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नवनीत कौर, नेहा, ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, लालरेम्सियामी
फॉरवर्ड- मुमताज खान, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग.

ये भी पढ़ें- T20 WC के लिए टीम इंडिया के चयन के बाद अजित अगरकर और रोहित शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मध्यक्रम के बल्लेबाजों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

24 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

43 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

51 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

56 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago