देश

Brij Bhushan: विवादों में फंसे सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में उतरे कई विधायक, बोले- “कांग्रेस कर रही है साजिश”

विशाल सिंह

Brij Bhushan: यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर महिला पहलवानों द्वारा सांसद व कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किए जा रहे धरना प्रदर्शन के खिलाफ अब यूपी के गोंडा जिले के जन प्रतिनिधि उतर आए हैं. सांसद के पक्ष में उतरे यहां से कई विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि ये सब कांग्रेस की साजिश है.

बता दें कि कई दिनों से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर महिला सहित पुरुष पहलवान भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. उनकी मांग के बाद ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बृजभूषण पर मूकदमा दर्ज कर लिया गया है. दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में सांसद पर केस दर्ज किया गया है. वहीं इस सम्बंध में सांसद ने एफआईआर की कॉपी मिलने तक कुछ न बोलने की बात मीडिया के सामने कही थी. हालांकि उनका ताजा बयान सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि, “मुझे सुप्रीम कोर्ट पर आस्था और विश्वास है. एफआईआर की कॉपी नहीं है लेकिन दर्ज हो गई है.”

ये भी पढ़ें- इस्तीफा देना बड़ी बात नहीं है मगर अपराधी बनकर नहीं, हरियाणा के 90% खिलाड़ी मेरे साथ- बोले WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि, “पुलिस और जाँच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है. जांच एजेंसी जहाँ उचित समझे मैं तैयार हूं. मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. मुझे और मेरे समर्थकों को न्याय मिलेगा. मुझे और समर्थकों को जाँच एजेंसियों पर भरोसा. जल्द से जल्द ये जाँच करके निर्णय देना चाहिए. इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि जाँच में फेडरेशन का कोई रोल नहीं है. पहलवानों की डिमांड रोज बदल रही है. इस्तीफा देने का मतलब आरोप को स्वीकार करना है. इसलिए मैं कार्यकाल समाप्त होने तक सांसद रहूंगा. मुझे अपराधी बनकर पद नहीं छोड़ना है. चुनाव और नई बॉडी बनने पर मेरा पद स्वतः समाप्त होगा.” वहीं उनके आवास पर समर्थकों की भारी भींड़ जुट गई है. इसी के साथ कई भाजपा विधायकों ने भी उनके समर्थन में बयान देते हुए इस पूरे मामले को साजिश करार दिया है.”

ये जनप्रतिनिधि उतरे हैं पक्ष में

सांसद बृजभूषण शरण पर पास्को सहित यौन शौषण का मुकदमा दर्ज होने के बाद बलरामपुर विधायक पलटूराम, गोंडा के करनैलगंज से विधायक अजय सिंह व साध्वी सुमन पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि सांसद के पक्ष में उतर आए हैं और कहा है कि कांग्रेस की साजिश के तहत यह पूरा खेल हो रहा है. विधायक अजय सिंह ने कहा कि लगातार सांसद पर गलत आरोप लगाया जा रहा है. उनकी छवि साफ-सुथरी है, ये सभी जानते हैं. तो वहीं साध्वी सुमन पाठक ने कहा कि ये सब कांग्रेस की साजिश है. उनको बदनाम करने के साथ ही पूरी पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास कांग्रेस कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago