देश

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक की फरार बेगम शाइस्ता के साथ ये दुल्हन भी बनी पुलिस के लिए चुनौती, जानें कौन हैं

Umesh Pal Murder Case: बदमाशों की गोली के शिकार हुए माफिया अतीक अहमद की बेगम अब लगातार पुलिस का सिर दर्द बनी हुई है, लेकिन उसके साथ ही एक दुल्हन ने भी पुलिस को चुनौती दे रखी है. इस दुल्हन का नाम जैनब है और वह अतीक के भाई अशरफ की बीवी है. ये भी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार है. अब इस दुल्हन की अपनी जेठानी और शौहर के साथ 20 साल पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

इन तस्वीरों ने जैनब दुल्हन के श्रंगार में दिखाई दे रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये तस्वीरें उसके और अशरफ के निकाह के वक्त की है. वह जेवर से लदी हुई है. एक तस्वीर में वह अपनी जिठानी शाइस्ता के साथ है तो एक अन्य फोटो में वह अपने शौहर अशरफ के साथ है. बता दें कि अशरफ भी बदमाशों की गोली का शिकार हुआ था.

माफिया ब्रदर्स को 15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे प्रयागराज के एक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी दोनों को बदमाशों ने गोली मार दी थी. तो वहीं 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद दो महीने बीत जाने के बाद भी शाइस्ता के साथ ही जैनब और अतीक की बहन आयाशा नूरी फरार है और पुलिस के लिए चैलेंज बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के भाई अशरफ के साले सद्दाम पर घोषित हुआ एक लाख का इनाम, कर्नाटक में मिली थी आखिरी लोकेशन

तलाश में बुर्का बना बाधा

बता दें कि अभी तक जो भी तस्वीरें शाइस्ता और जैनब की पुलिस को मिल रही थी, उसमें बुर्का पहना हुआ था. हालांकि इस दौरान जैनब की तस्वीर सामने नहीं आई थी, लेकिन अब पुलिस के हाथ एक एलबम लगा है, जिसमें जैनब की तस्वीरें मिली हैं, लेकिन ये एलबम 20 साल पुराना यानी 2003 का बताया जा रहा है. इसी दौरान अतीक माफिया से राजनीति में कदम रख चुका था और प्रयागराज में उसकी तूती बोलती थी. पुलिस सूत्रों की माने तो ये एलबम और तस्वीरें दोनों की तलाश में काफी मददगार साबित हो सकती है. जानकारी सामने आ रही है कि अतीक अहमद की पत्नी और अशरफ की बीवी की ये तस्वीरें माफिया के ससुराल से मिली हैं. अतीक का ससुराल प्रयागराज के चकिया में है और शाइस्ता के पिता यूपी पुलिस में सिपाही रह चुके हैं. हालांकि दोनों के साथ ही पुलिस गुड्डू मुस्लिम और अतीक की बहन को भी तलाश रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये निर्देश

बता दें कि अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले में शुक्रवार (28 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में उठाए गए कदमों और जांच को रिकॉर्ड में लाने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने माफिया ब्रदर्स की सुरक्षा में चूक के संबंध में राज्य सरकार से सवाल किए हैं. यूपी सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि हत्यारे समाचार फोटोग्राफर बनकर पहुंचे थे. इसके बाद जस्टिस एस रवींद्र भट और दीपांकर दत्ता की पीठ ने पूछा कि उन्हें कैसे पता चला? टीवी पर अतीक और उसके भाई की लाइव शूटिंग का जिक्र करते हुए बेंच ने सवाल किया कि उन्हें अस्पताल तक वैन में क्यों नहीं ले जाया गया, उनकी मीडिया के सामने परेड क्यों कराई गई?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

7 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

7 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

13 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

30 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

33 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

35 minutes ago