आस्था

सांप्रदायिक सद्भाव: राम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे मुस्लिम श्रद्धालु, सामने आई VIDEO

Ayodhya News: संसार की सबसे पहली नगरी यानी सप्‍तपुरियों में से एक अयोध्‍या में ईश्वर के मनुष्यावतार श्रीराम का मंदिर पुन: बना है. श्रीराम की जन्मभूमि पर पुननिर्मित मंदिर का लगभग 500 वर्षों बाद 22 जनवरी 2024 को उद्घाटन हुआ, तब से रोजाना हजारों श्रद्धालु भगवान का दर्शन करने वहां जा रहे हैं. केवल हिंदू ही नहीं, अपितु अन्य मजहबों जैसे सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और मुस्लिम समुदाय के लोग भी ‘रामलला’ के समक्ष शीश नवा रहे हैं.

आज मुस्लिम समुदाय के काफी लोग अयोध्या पहुंचे और वहां उन्होंने ईश्वर के मनुष्यावतार श्रीराम के मूर्तरूप के दर्शन किए. इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से कहा गया कि राम लला हम सबके हैं. श्रीराम भारत वासियों की आस्था का सर्वोच्च प्रतीक हैं..उनके 5 वर्षीय मूर्तरूप जिन्हें ‘बालक राम’ नाम दिया गया है, उनकी वंदना सभी मत-संप्रदाय के लोग करेंगे. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

यह वीडियो अयोध्या में राम मंदिर के पास का है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग ‘राम लला’ के दर्शन के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़िए— अयोध्‍या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद अब शुरू हुई ‘श्री रामायण यात्रा’, 19 दिन तक भक्‍तों को देश-भ्रमण कराएंगी रेलगाड़ियां

बता दें कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भारतीय मुस्लिमों का एक संगठन है, जो हिंदू-मुस्लिम सद्भावना एवं आपसी मेल-जोल बढ़ाने के प्रयास करता रहता है. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों ने हिंदू समुदाय के कई धार्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया.

यह भी पढिए- Ayodhya: रामलला के मस्तक पर सूर्यदेव करेंगे तिलक, रामनवमी पर होगा चमत्‍कार

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

22 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

24 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

42 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

46 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

1 hour ago