देश

Mirzapur: विधायक की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक सहित मां-बेटी जख्मी, दिया विवादत बयान, घायलों ने लगाया आरोप

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में छानबे विधानसभा सीट से विधायक रिंकी कौल की गाड़ी ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी है, जिससे बाइक चला रहे शख्स के साथ ही उसकी मां-बेटी बुरी तरह से घायल हो गई हैं. जहां एक ओर घायलों का आरोप है कि विधायक ने उनका हाल भी नहीं पूछा तो वहीं रिंकी कौल का कहना है कि उन्होंने घायलों की आर्थिक मदद की थी. इसी के साथ विधायक ने कई आरोप उल्टा ही बाइक वाले पर लगाए हैं, जिससे सोशल मीडिया से लेकर हर जगह उनकी आलोचना हो रही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित बाइक सवार जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव का निवासी आकाश सोनकर हैं. वह अपनी मां प्रेमा और बहन रानी देवी के साथ किसी काम को लेकर शहर आया था और लौटते वक्त वह इस हादसे का शिकार हो गया. विंध्याचल थाना क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा पर मंगलवार को ये हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार सहित उसकी मां और बहन को भी काफी चोटे आई हैं. पीड़ितों ने स्थानीय स्तर पर इलाज करा लिया है लेकिन विधायक की बेरुखी पर नाराजगी जताई है और कहा है कि विधायक ने गाड़ी से उतर कर उनका हाल भी नहीं जानना चाहा.

ये भी पढ़ें- PM Modi In BRICKS Summit: भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, 100 यूनिकॉर्न, ब्रिक्स समिट में बोले पीएम मोदी

वहीं बताया जा रहा है कि विधायक की गाड़ी से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार और साथ बैठी महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और भीड़ लग गई. इस दौरान विधायक की गाड़ी थोड़ी देर के लिए रुकी रही. एक शख्स वाहन से नीचे उतरा और बाइक चालक की जेब में 1 हजार रुपया नगद डाल कर चला गया. इस पर पीड़ित आकाश ने बताया कि, वह पैसे नहीं ले रहा था, लेकिन जबरन उनकी जेब में पैसा डालकर चले गए, लेकिन एक बार भी विधायक ने चोट लगने को लेकर कोई हाल नहीं जाना और न ही इलाज कराने में कोई मदद की. पीड़ित ने बताया कि उसकी मां और बहन दोनों को चोट लगी है और उसके पेट में चोट लगी है.

विधायक ने दिया विवादित बयान

तो वहीं रामपुर पहुंची छानबे विधायक रिंकी कौल ने हादसे के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बाइक पर तीन लोग सवार थे और बाइक चलाने वाले ने हेलमेट तक नहीं पहन रखा था. इसी के साथ रिंकी कौल ने ये भी कहा कि पता नहीं उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस था भी या नहीं. साथ ही ये भी कहा कि, मेरी गाड़ी को बाइक वाले ने ओवरटेक करने का प्रयास किया था और इसी बीच गाड़ी से धक्का लग गया और वे सभी जमीन पर गिर पड़े. फिलहाल उनकी आर्थिक मदद कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

25 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

28 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

60 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago