सीएम योगी आदित्यनाथ
UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में जून महीने से लगातार योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा जोरों पर है लेकिन अभी तक उन नेताओं का इंतजार खत्म नहीं हुआ, जो मंत्री बनने की राह देख रहे हैं, लेकिन खबर सामने आ रही है कि दीपावली से पहले और धनतेरस के दिन यानी 10 नवम्बर को राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कार्यक्रम हो सकता है और 4 से 5 मंत्री शपथ ले सकते हैं. दरअसल दिल्ली में पिछले दिनों हुई बैठक के बाद मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है. इसके बाद से ही जल्द मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. बता दें कि जबसे सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल हुए हैं, तभी से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर खबरें सामने आ रही हैं.
बता दें कि हाल ही में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी. सूत्रों की मानें तो इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई और इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है. तो वहीं मंगलवार को सीएम योगी की राज्यपाल से मुलाकात के बाद इस चर्चा को और भी बल मिल गया है और माना जा रहा है कि, 9 नवंबर को अयोध्या में कैबिनेट की बैठक के बाद अगले दिन यानी 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है और लोकसभा चुनाव के दौरान जातीय समीकरण साधने के लिए ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह के साथ ही दो अन्य चेहरों को भी जगह मिल सकती है. इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि, कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं. मुख्यमंत्री मंत्रियों के प्रदर्शन के आधार पर उनके विभागों में तबादला कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: अखिलेश की नाराजगी का जयंत चौधरी ने किया समर्थन, कांग्रेस को दी ये बड़ी नसीहत
मीडिया सूत्रों की मानें तो राजभवन में 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, जिसमें सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ ही दो अन्य नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. खबरें सामने आ रही है कि इन दोनों नेताओं को लखनऊ पहुंचने के लिए कहा गया है, लेकिन इस सम्बंध में कोई भी बयान राजभर की ओर से सामने नहीं आया है, जबकि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार बयान वही दे रहे थे. फिलहाल वह अब इस पर किसी भी तरह का बयान देने से कतरा रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस
AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: साल 2028 तक सोना एक बार फिर नया इतिहास…
मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…