ग्रीन टी और चावल के पानी से बनाएं हेयर पैक
Green Tea and Rice Water Hair Pack: मजबूत और घने बालों के लिए नियमित रूप से उनकी साफ-सफाई बेहद जरूरी है. बालों को साफ न करने की वजह से कई समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, रूखापन, डैंड्रफ और गंदगी आदि शुरु हो जाती है. बालों की साफ-सफाई के लिए सही प्रोडक्ट को चुनना आज के दौर में बेहद कठिन हो गया है.
ऐसे में अगर आप भी अपने बालों के स्वास्थ्य और उनकी साफ-सफाई को लेकर चिंतित हैं तो यह खबर आपके लिए है. आप अपने बालों के लिए बेहद फायदेमंद हेयर पैक घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं तो आइए जानते हैं चावल के पानी और ग्रीन टी के इस्तेमाल से आसानी से घर पर बनाये जा सकने वाले खास हेयर पैक के बारे में और इसे घर पर तैयार करने के तरीके के बारे में.
चावल के पानी और ग्रीन टी के इस्तेमाल से आप बालों के लिए फायदेमंद हेयर पैक घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. अगर आपको ड्राई बालों और कमजोर बालों की समस्या से छुटकारा पाना है तो इस हेयर पैक का इस्तेमाल आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा.
चावल के पानी और ग्रीन टी से बना यह हेयर पैक बालों की साफ-सफाई के अलावा बालों के झड़ने की समस्या दूर करने में भी मदद करती है. बालों के विकास के लिए ग्रीन टी और चावल के पानी से बना ये हेयर पैक उपयोगी माना जाता है. इसके अलावा इसमें उचित मात्रा में इनोसिटोल भी पाया जाता है जो बालों को होने वाले नुकसान से बचाता है.
अगर आप अपने बालों को लंबा और खूबसूरत बनाना चाहती है तो आप ग्रीन टी और चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप ग्रीन टी बनाएं और इसे ठंडा होने के लिए रख दें. उसके बाद इसमें चावल का पानी और एलोवेरा जेल डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर दें. फिर तैयार हेयर मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. आखिरी में गुनगुने पानी से बालों को धो लें और जेंटल शैम्पू से उसे साफ करें. इसकी मदद से आपके बाल सिल्की और खूबसूरत दिखने लगेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…