देश

S Jaishankar मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार बने मंत्री, विदेश नीति में महारत, चार दशक लंबा राजनयिक करियर

S Jaishankar takes Oath: नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके अलावा राजनाथ, शाह, गडकरी, ज्योतिरादित्य समेत 30 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली. मोदी कैबिनेट के मंत्रियों में एस जयशंकर भी शामिल हैं. उन्होंने आज अंग्रेजी भाषा में शपथ ली. वह केंद्र में दूसरी बार मंत्री बने हैं.

मई 2019 में जब एस. जयशंकर भारत के विदेश मंत्री बने थे, तो विदेश नीति पर उनकी निर्विवाद महारत के बावजूद उन्हें बड़े पैमाने पर राजनीतिक रूप से उतना मजबूत नहीं माना जाता था.

बार-बार भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपटे

पिछले पांच वर्षों के दौरान, वह न केवल उस धारणा को दूर करने में सफल रहे, बल्कि विश्वसनीयता के साथ खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में स्थापित किया है, जिसने विभिन्न भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपटते हुए एक दृढ़ विदेश नीति तैयार की है.

चार दशक लंबा राजनयिक करियर

जयशंकर (69) का राजनयिक करियर चार दशकों तक फैला है. उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ ली.

यदि वह विदेश मंत्रालय का कार्यभार फिर संभालते हैं तो उनका तात्कालिक ध्यान तीन बिंदुओं पर रहेगा: सीमा पर चीन की धमकाने वाली रणनीति से उत्पन्न चुनौतियों, पश्चिम एशिया में चल रही स्थिति और यूक्रेन में संघर्ष के मद्देनजर भारत के हितों की रक्षा करना.

अपनी असाधारण कुशाग्रता और कार्यकुशलता के लिए जाने जाने वाले विदेश मंत्री ने भारत में, विशेषकर युवाओं से, प्रशंसा अर्जित की है, मुख्यतः भारत की विदेश नीति प्राथमिकताओं के बारे में अपनी निर्णायक कार्यशैली के लिए.

सार्वजनिक भाषणों और साक्षात्कारों के उनके कुछ वीडियो विभिन्न ऑनलाइन मंचों पर बहुत लोकप्रिय हुए हैं.

मोदी के प्रबल समर्थक

मोदी के प्रबल समर्थक जयशंकर ने विदेश मंत्री के रूप में वैश्विक मंच पर अनेक जटिल मुद्दों पर भारत की स्थिति को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की अपनी क्षमता का आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया.

यूक्रेन में युद्ध के मद्देनजर मास्को से नयी दिल्ली द्वारा कच्चे तेल की खरीद पर पश्चिमी आलोचना को कम करने से लेकर आक्रामक चीन से निपटने के लिए एक दृढ़ नीति वाला दृष्टिकोण अपनाने तक जयशंकर का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है.

उन्हें विदेश नीति के मामलों को घरेलू चर्चा में लाने का श्रेय भी दिया जाता है, विशेष रूप से भारत के जी-20 की अध्यक्षता के दौरान. फिलहाल वह गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं.

1977 में आईएफएस से जुड़े

जयशंकर 1977 में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) से जुड़े थे. उन्होंने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल (2015-18) के दौरान भारत के विदेश सचिव के रूप में कार्य किया. वे अमेरिका (2013-15), चीन (2009-2013) और चेक गणराज्य (2000-2004) में भी राजदूत रह चुके हैं.

वह सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त (2007-2009) रहे. इसके अलावा उन्होंने कई दूतावासों और विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति सचिवालय में भी सेवा दी.

वह दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक हैं और उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर और अंतरराष्ट्रीय संबंध में एम.फिल और पीएचडी की है.

वह 2019 में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं और उन्होंने एक व्यापक रूप से प्रशंसित पुस्तक ‘द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड’ लिखी है.

यह भी पढ़िए: शिवराज सिंह चौहान अब पहली बार मोदी सरकार में बने मंत्री, 4 बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे; छठे नंबर पर ली शपथ

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

15 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

28 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

41 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

53 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago