खेल

बुमराह के नाम जुड़ा अनचाहा दाग! पाक बल्लेबाज साहिबजादा ने तोड़े रिकॉर्ड

ind vs pak asia cup final: भारत ने भले ही एशिया कप का फाइनल (india vs pakistan) में जीत के करीब हो लेकिन मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नाम एक ऐसा अनचाहा टी20 रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे वह जल्द से जल्द भूलना चाहेंगे. यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने बनाया, जिन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान बुमराह को निशाना बनाया.

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रिकॉर्ड (asia cup Record)

फरहान ने बुमराह के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में 34 गेंदों पर 51 रन बनाए जो इस फॉर्मेट में बुमराह के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं. फरहान ने चौथे ओवर में बुमराह की गेंद पर एक छक्का लगाया, जो टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस गेंदबाज के विरुद्ध उनका तीसरा छक्का था.

जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप फाइनल में अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तानी पारी को समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हालांकि, शुरुआती दो ओवरों में वह विकेट नहीं ले सके. साहिबजादा फरहान ने बुमराह के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीन छक्के लगाए, जो इस फॉर्मेट में बुमराह के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं.

साहिबजादा फरहान की पारी (ind vs pak Sahibzada Farhan)

  • 38 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके
  • फरहान ने फखर जमां के साथ 9.4 ओवरों में 84 रन की साझेदारी की
  • बुमराह की पावरप्ले गेंदबाजी (Jasprit Bumrah ind vs pak)
  • बुमराह ने पावरप्ले में 2 ओवर गेंदबाजी की और 23 रन दिए
  • हालांकि, बाद में 3.1 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह के पीछे क्यों पड़ा पाकिस्तान?

वर्चस्व को एक दुर्लभ चुनौती (asia cup ind vs pak Record)

बुमराह ने बाद में शानदार वापसी की और 17.5 ओवरों में हारिस रऊफ का विकेट लेकर ‘एरोप्लेन जेस्चर’ से अपनी वापसी का संकेत दिया. अंततः उन्होंने 3.1 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की. बावजूद इसके, साहिबजादा फरहान द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड विश्व क्रिकेट में बुमराह के वर्चस्व को एक दुर्लभ चुनौती देता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago