देश

पीएम मोदी का ‘मिशन रेस्क्यू’: पश्चिम एशिया से 2,922 नाविकों की बचाई जान, खाड़ी में लहरा रहा तिरंगे का मान

India rescue operation West Asia: शनिवार को मोदी सरकार ने बताया है कि खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बीच काम कर रहे भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. अब तक कुल 2,922 से ज्यादा भारतीय सीफेयरर्स को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है. पिछले 24 घंटों में भी 30 नाविकों को अलग-अलग जगहों से भारत लाया गया है.

कई मंत्रालय मिलकर कर रहे हैं काम

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और विदेशों में मौजूद भारतीय दूतावास मिलकर इस पूरी प्रक्रिया को संभाल रहे हैं. इन सभी का मकसद है कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे और समुद्री गतिविधियां बिना रुकावट जारी रहें.

डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम भी लगातार काम कर रहा है. अब तक यहां 8,335 कॉल्स और 17,838 से ज्यादा ईमेल संभाले जा चुके हैं. सिर्फ पिछले 24 घंटों में 67 कॉल और 144 ईमेल आए, जिनका तुरंत जवाब दिया गया. इससे यह साफ है कि सरकार हर छोटी-बड़ी जानकारी पर नजर बनाए हुए है.

बंदरगाहों पर सामान्य स्थिति

देश के सभी बंदरगाहों पर कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है. कहीं भी भीड़ या जाम जैसी स्थिति नहीं है, जिससे व्यापार और जहाजों की आवाजाही प्रभावित नहीं हो रही. विदेश मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है. वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर नई एडवाइजरी जारी की जा रही है. इन एडवाइजरी में यात्रा, स्थानीय नियम, उड़ानों और कांसुलर सेवाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाती है.

उड़ानों की स्थिति में सुधार

धीरे-धीरे उड़ानों की स्थिति बेहतर हो रही है. खाड़ी क्षेत्र से भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू की गई हैं. यूएई से सीमित संख्या में कमर्शियल फ्लाइट्स चल रही हैं, जबकि सऊदी अरब और ओमान से नियमित उड़ानें जारी हैं. इराक का हवाई क्षेत्र सीमित उड़ानों के लिए खुला है, जबकि ईरान में आंशिक रूप से हवाई सेवाएं चालू हैं. वहां कार्गो और चार्टर्ड उड़ानें संचालित हो रही हैं.


ये भी पढ़ें: पहाड़ों का सफर अब ‘नो टेंशन’! मोदी सरकार की नई स्लोप पॉलिसी से रुकेगा भूस्खलन, बचेंगी हजारों जिंदगियां


ईरान के लिए विशेष सलाह

भारतीय नागरिकों को फिलहाल ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. जो लोग वहां मौजूद हैं, उन्हें दूतावास की मदद से जमीनी रास्तों से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास अब तक 2,490 भारतीयों को सुरक्षित निकाल चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

6 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

7 hours ago