Categories: देश

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामलों में जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल, ईडी ने 17 ठिकानों पर शुरू की छापेमारी

Bangladeshi Infiltration in Jharkhand: बांग्लादेशियों की घुसपैठ और महिलाओं की तस्करी का रैकेट चलाकर अवैध तरीके से कमाई और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने मंगलवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 ठिकानों पर एक साथ रेड शुरू की है. ईडी की टीमें रांची के बरियातू स्थित होटल स्काईलाइन, आश्वी डायग्नोस्टिक के अलावा कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. झारखंड और पश्चिम बंगाल के अन्य शहरों में भी छापेमारी की सूचना है.

बिना वीजा और पासपोर्ट के पकड़ी गई तीन बांग्लादेशी लड़कियां

रांची के बरियातू थाने की पुलिस ने जून महीने में पुलिस ने एक होटल से बांग्लादेश की तीन लड़कियों को पकड़ा था. इनके पास न तो वीजा था न पासपोर्ट. इन्हें कथित तौर पर देह व्यापार कराने के लिए लाया गया था.

एफआईआर के अनुसार, बांग्लादेश की रहने वाली लगभग 21 साल की युवती को एक अन्य लड़की की मदद से कोलकाता लाया गया था. 31 मई की आधी रात को निजी एजेंटों की मिलीभगत से युवती को जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से बांग्लादेश सीमा पार कराई गई थी.

नकली कागजात के जरिए घुसपैठ

जांच में पता चला था कि बांग्लादेशियों को बगैर पासपोर्ट या नकली कागजात के जरिए पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड तक में घुसपैठ कराने में एक पूरा नेटवर्क सक्रिय है और इस मामले में बड़े पैमाने पर पैसे का खेल हो रहा है. पुलिस की इस एफआईआर के आधार पर ईडी ने 16 सितंबर को पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करते हए जांच शुरू की है. अब इसी मामले में जांच बढ़ाते हुए एजेंसी ने छापेमारी शुरू की है.

ईडी को सूचना मिली है कि कई एजेंटों की मदद से बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ कराई जा रही है और उन्हें भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए पैसे लेकर फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

57 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago