देश

UP News: विधानमंडल का मानसून सत्र आज से, मणिपुर हिंसा मामले में आ सकता है निन्दा प्रस्ताव, पहले दिन हो सकता है हंगामा

UP News: विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. पहले दिन हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं. तो वहीं सम्भावना जताई जा रही है कि सपा मणिपुर हिंसा मामले में निन्दा प्रस्ताव भी ला सकती है. दूसरी ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्र के पहले ही बाढ़ व सूखे पर चर्चा का आह्वान किया है. कुल मिलाकर माना जा रहा है कि, पहले ही दिन सदन में हंगामे को लेकर पूरी जमीन तैयार कर ली गई है. हालांकि सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ सभी दलों की हुई बैठक में सभी ने सत्र में सहयोग करने की बात कही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सोमवार से विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इस सम्बंध में जानकारी सामने आई है कि, रविवार को आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन की कार्यवाही फिलहाल शुक्रवार तक संचालित करने का निर्णय लिया गया. जानकारी सामने आ रही है कि, विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के बाद लगभग 13 विधेयक सदन के पटल पर रखने की योजना है. तो वहीं विधानसभा की नई नियमावली भी पेश करने की तैयारी है. जहां एक ओर सरकार चर्चा को लेकर तैयारी कर रही है तो वहीं सपा की ओर से मणिपुर में जारी हिंसा और महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के साथ ही प्रदेश से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है. सम्भावना जताई जा रही है कि मणिपुर के साथ ही महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर सपा नेता हंगामा और नारेबाजी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Poonch Encounter: घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को सुरक्षा बलों ने किया ढेर, इलाके में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

तमाम मतभेदों के बावजूद भी होती है अच्छी चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते कुछ समय से विधानसभा सकारात्मक चर्चा और सृजनात्मकता के लिए जानी जाती है. इसी के साथ वह ये भी बोले कि, तमाम मतभेदों के बावजूद भी यूपी विधानसभा में अच्छी चर्चा होती है. इसी के साथ उन्होंने विपक्ष से सदन में चर्चा-परिचर्चा की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान देने का आग्रह किया है. साथ ही उन्होंने सदन की गरिमा को लेकर कहा है कि, सदन की गरिमा में वृद्धि हो और प्रदेश के प्रति जो सकारात्मक धारणा बनी है वह आगे बढ़ सके.

विधानसभा अध्यक्ष ने भी की अपील

वहीं मानसून सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलीय नेताओं से सत्र के सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने 18 वीं विधानसभा के वर्ष 2023 के द्वितीय सत्र के सुचारु संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक की, जिसमें उन्होंने सभी दलीय नेताओं से सहयोग की अपील की. इसी के साथ उन्होंने विपक्ष से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि, ससंदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

17 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

20 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

35 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

37 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

49 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

55 minutes ago