देश

यूपी के हापुड़ में कार चालक की दबंगई, टोल मांगे जाने पर कर्मी पर चढ़ाई कार, सामने आया खौफनाक Video

Hapur Car Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. यहां टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगे जाने पर कार चालक ने दबंगई दिखाते हुए टोलकर्मी को टक्कर मार दी. इतना ही नहीं वह कर्मी को घसीटते हुए कुछ दूर तक लेते हुए चला गया. यह घटनी पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो वायरल हो रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी इस वीडियो को शेयर किया है.

Hapur Car Video: दिल्ली-लखनऊ हाईवे के छिजारसी टोल प्लाजा की घटना

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है. इसके साथ ही उसने बताया है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे के छिजारसी टोल प्लाजा का है. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को इस टोल प्लाजा पर गाजियाबाद से हापुड़ की ओर आ रही ब्रेजा कार के चालक ने ट्रक के पीछे लगाकर कार को निकालने का प्रयास किया. ऐसा करते देख टोलकर्मी शेखर यादव ने कार को हाथ मारकर रोकने का प्रयास किया.

बताया गया कि इस दौरान कार चालक बिना टोल दिए ही निकल गया. कार का टोलकर्मी ने पीछा भी किया लेकिन कार बहुत आगे बढ़ गई. उसके बाद टोलकर्मी टोल प्लाजा पर खड़ा रहा. उसको क्या मालूम कि वह कार चालक वापस आएगा. कुछ देर बाद आरोपी कार चालक वापस टोल प्लाजा पर आया और सड़क पर खड़े टोलकर्मी के ऊपर कार चढ़ा दिया. इतना ही नहीं आरोपी चालक टोलकर्मी को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया.

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ बोले- शिवराज सिंह चौहान चाहें तो आ सकते हैं, लेकिन एक शर्त है…

कार छोड़कर फरार हुआ आरोपी चालक

मिली जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देकर आरोपी कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया. कार की टक्कर से टोलकर्मी घायल हो गया. वहीं, मौके पर मौजूद अन्य टोलकर्मियों ने आनन-फानन में जख्मी शेखर को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना को लेकर सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जानबूझकर टोलकर्मी पर कार चढ़ाई गई. शेखर का पैर फ्रैक्चर हो गया है. सिर में भी चोट आई है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

5 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

14 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

16 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

30 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

51 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago