देश

Moradabad News: घर की छत पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा हड़कम्प, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार

Moradabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) जिले में एक घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगे होने का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया. तो वहीं मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झंडा उतारने से पहले सबूत के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की इसके बाद झंडे को उतारा. मौके से ही रईस और उसके बेटे सलमान को गिरफ्तार किया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पूरा मामला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव बुड़ान अलीगंज में स्थित एक घर से सामने आया है. यहां कपड़े का काम करने वाले रईस के घर की सबसे ऊपर की मंजिल पर पाकिस्तान का झंडा लगे होने की सूचना पुलिस को मोहल्ले के लोगों ने दी. इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर झंडे को नीचे उतरवाया और बाप-बेटे के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

पुलिस ने रईस और उसके बेटे सलमान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इसी के साथ पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उन्होंने पाकिस्तान का झंडा क्यों लगाया. उन लोगों के सम्बंध किसी आतंकवादी से तो नहीं. बता दें कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 153 ए 153 बी के तहत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस के अलावा एलआईयू भी पूछताछ कर रही है. इस मामले में पुलिस अब दोनों को कोर्ट में भी पेश करेगी. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों से घर पर पाकिस्तानी झंडा लगाने का कारण पूछा है, जिस पर आरोपियों ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. हालांकि पूरे मामले की पुलिस जांच करने में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

6 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

52 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago