देश

Maharashtra: कोल्हापुर में मेले में खीर खाने से 250 से अधिक लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Kolhapur Kheer Incident: महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के शिवनकवाड़ी गांव में एक धार्मिक मेले का आयोजन किया गया था. मेले में गांव के कुछ लोगो ने हिस्सा लिया. मेले में आए लोगों को प्रसाद के रूप में ‘खीर’ बांटी गई, जिसके बाद से 250 लोगो की तबीयत खराब हो गई. तबीयत बिगड़ने की वजह खीर बताई गई.

अधिकारी ने बताया कि मेले में दूध से बनी मिठाई ‘खीर’ को ‘प्रसाद’ के रूप में परोसा गया. प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी लोगों को बुधवार (5 फरवरी) सुबह से ही दस्त, मतली और बुखार की शिकायत होने लगी. अब तक संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण 255 लोग बीमार पड़ चुके हैं.

अधिकारी ने बताया कि अभी शिरोल के अस्पताल में लगभग 50 लोगों का इलाज चल रहा है और बाकी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. उन सभी की हालत में भी सुधार है. अधिकारी ने आगे बताया, जहर के कारण अब तक 255 लोग बीमार पड़ गए हैं. उनमें से ज्यादातर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने मेले में खीर खाई थी.

फोरेंसिक लैब में भेजे गए खीर के सैंपल

एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीजों के स्वास्थ्य में अभी सुधार है. घटना के बाद पुलिस ने फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) की पुष्टि करने के लिए मेला में खीर के अलावा जो भी वहां खाने-पीने के स्टॉल थे उन्हे फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया हैं. ताकि पता लगाया जा सके कि क्या यह फूड पॉइजनिंग थी. संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और जानकारी प्राप्त की जाएगी.


ये भी पढ़ें: अडानी परिवार नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं का करेगा सहयोग


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago