देश

MP Budget 2023: कॉलेज टॉपर्स को स्कूटी, एक लाख नौकरियां, महिलाओं को हर महीने 1000 रु…पढ़ें मध्य प्रदेश के बजट में बड़े ऐलान

MP Budget 2023: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया. यह शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है. जगदीश देवड़ा ने कहा कि इस बजट का लक्ष्य महिलाओं, युवाओं, किसान, गरीब वर्ग, आम जनता को नई शक्ति, नई दिशा व नया विश्वास देना है. इस बजट में शिवराज सरकार ने महिलाओं के लिए खजाना खोल दिया है. वहीं नए वोटरों को लुभाने की कोशिश भी की है. इसके अलावा बजट में किसानों के लिए भी कई ऐलान किए गए हैं.  इस बजट के जरिए सरकार ने एक लाख नौकरियों का ऐलान भी किया है.

मध्य प्रदेश की सरकार ने कुल 3.14 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है. इसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रसूति सहायता, गांव की बेटी योजना, कन्या विवाह सहित अन्य योजनाओं में ₹1 लाख 2 हजार 976 करोड़ महिला कल्याण पर खर्च किए जाएंगे. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को स्वावलंबी एवं समर्थ बनाने के लिए हर महीने ₹ 1000 रुपए उनके खाते में डाले जाएंगे. इस योजना के लिए 8000 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है.

बजट में की गई मुख्य घोषणाएं

वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के तहत समाज के वृद्ध एवं असहाय महिलाओं को आर्थिक सहयोग के रूप में ₹600 प्रतिमाह का भुगतान किया जाता है.

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के तहत 5000 विद्यालयों में कक्षा 12 में सबसे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का ऐलान किया गया है.

MBBS सीट 2 हजार 55 से बढ़ाकर 3 हजार 605 की जाएंगी.

बकायादार किसानों के सरकारी संस्थानों से लिए गए कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी.

इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल के लिए 710 करोड़ रु. का बजट.

लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है.

मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता के लिए 400 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ें: BJP ने जारी किया बाहुबली का एक क्लिप, मनीष सिसोदिया को बताया ‘शराब विक्रेता’ तो केजरीवाल को ग्राहक

किसानों के लिए ऐलान

विशेष पोषण आहार योजना के लिए 1272 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है.

आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए 2191 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है.

अनुसूचित जाति/जनजाति, ओबीसी, विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू समुदाय के लिए बजट में विशेष रूप से प्रावधान किया गया है.

शिक्षा के लिए ₹38,375 करोड का प्रावधान किया गया है.

किसानों तथा कृषि के लिए लगभग ₹53,964 करोड़ का प्रावधान इस बजट में किया गया है.

खेलों का बजट बढ़ाया गया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेलों का बजट 3 गुना बढ़ाकर ₹738 करोड़ किया गया है. पहले मध्यप्रदेश खेल के नाम पर जाना ही नहीं जाता था. अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश आया है. हरियाणा के पास हमसे केवल 2 ही स्वर्ण पदक ज्यादा हैं. इस बजट को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट है. यह गरीब के कल्याण, मां, बहन और बेटी के उत्थान और किसानों की आय को बढ़ाने का बजट है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

14 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

22 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

24 minutes ago

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

37 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

1 hour ago