कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने 174 सीट जीतने का दावा किया
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज (17 नवंबर) मतदान हो रहा है. वोटिंग के लिए बीजेपी-कांग्रेस के नेता भी मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. मतदान करने के बाद तमाम नेताओं की लगातर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. इसी कड़ी में भोपाल दक्षिण सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पीसी शर्मा ने मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.
पीसी शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस पिछली बार की तरह 114 नहीं, बल्कि 174 सीटें जीतेगी. जिससे पिछली बार की तरह बीजेपी विधायकों की खरीद-फरोख्त न कर पाए. जिससे सरकार बीच में गिर जाए. उन्होंने आगे कहा कि 18 साल से बीजेपी की सरकार है. इनकी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के आत्महत्या के मामले, महिलाओं के साथ अपराध में खूब बढ़ोतरी हुई है. प्रदेश की जनता ने भी बीजेपी को हटाने का मन बना लिया है.
पीसी शर्मा ने कहा, “वोट तो जनता ने पिछली बार भी कांग्रेस और कमलनाथ को ही दिया था, लेकिन इन्होंने खरीद फरोख्त से सरकार बना ली. अब 114 नहीं 174 से ज्यादा सीट आएंगी, जिससे कोई खरीद फरोख्त न कर पाए.” पीसी शर्मा ने कहा कि एक कहावत है- रोटी पलटो नहीं तो जल जाती है. ऐसा ही मध्य प्रदेश में भी हुआ. बीजेपी ने रोटी पलटी नहीं, इसलिए जल गई है.
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मतदान के मौके पर कहा कि “सब सच्चाई का साथ देंगे. मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी. जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी. भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है.” कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला.
कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पटवारी ने इंदौर में मतदान बूथ नंबर 88 पर अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि “कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है, बदलाव की सरकार बन रही है. मध्य प्रदेश में भाजपा के कुशासन को लोग हटाना चाहते हैं और कांग्रेस की ओर संभावनाओं वाली निगाहों से देखना चाह रहे हैं.”
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…