Tiger 3 Box Office Collection Day 5: सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 दिवाली के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने भारत में ही नहीं वर्ल्डवाइड भी अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए थे. लेकिन पठान का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब साबित हुई थी. पहले दिन पहले और दूसरे दिन फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन तीसरे दिन से फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है. तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार (16 नवंबर) को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की.
रविवार को फिल्म ने 44.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, सोमवार को फिल्म ने उछाल लेते हुए 59.25 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे और चौथे दिन फिल्म का बिजनेस क्रमशः 44.3 करोड़ और 21.1 करोड़ रहा था. ताजा आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ने 18.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ टाइगर 3 की कुल कमाई 188.96 करोड़ हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो सकती है.
टाइगर 3 से दो दिन पहले भारत में द मार्वल्स भी रिलीज हुई है. यह फिल्म मार्वल्स के बैनर तले बनी अन्य फिल्मों जैसा कारोबार करने में असफल साबित हुई है. फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ पचास लाख से ओपनिंग ली. इसके बाद दूसरे, तीसरे दिन फिल्म ने दो करोड़ 50 लाख की कमाई की, लेकिन वीकएंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली. गुरुवार को यानी सातवें दिन फिल्म ने 99 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई अब तक कुल 12.06 करोड़ ही हो सकी है.
इन दोनों फिल्मों के अलावा बॉक्स ऑफिस पर 12वीं फेल लगातार झंडे गाड़ रही है. विक्रांत मैसी अभिनीय यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है. कम बजट में बनी विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई की है. हालांकि, कम स्क्रीन काउंट की वजह से फिल्म की कमाई धीमी होती चली जा रही है. 21वें दिन फिल्म ने 96 लाख का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 36.56 करोड़ हो गई है.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…