देश

MP News: CM शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी से मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के वर्चुअल उद्घाटन का किया अनुरोध

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली स्थित उनके निवास मुलाकात की. इस दौरान सीएम शिवराज ने प्रदेश के विकास और जन-कल्याण से जुड़े सम-सामयिक विभिन्न विषय पर चर्चा की.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनवरी 2023 में इन्दौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 समिट की बैठकों और मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन पर चर्चा कर पीएम मोदी से मार्गदर्शन प्राप्त किया.

पीएम मोदी करेंगे प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन- सीएम

पीएम मोदी से सार्थक चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि 8, 9 और 10 जनवरी, 2023 को इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे. सम्मेलन में आ रहे 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि का स्वागत मध्यप्रदेश की परम्परा के अनुकूल किया जायेगा.

CM ने किया PM मोदी से समिट का उद्घाटन करने का अनुरोध

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 11 और 12 जनवरी, 2023 को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति सहित लगभग 68 देशों के मंत्री, राजनयिक, उद्योगपति और प्रतिनिधि-मंडल भाग लेंगे. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समिट का वर्चुअल उद्घाटन करने का अनुरोध किया. सीएम शिवराज चौहान ने पीएम मोदी को जी-20 की मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली 8 बैंठकों और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.

पेसा अधिनियम के बारे में PM मोदी को कराया अवगत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में लागू किये गये पेसा अधिनियम के बारे में अवगत कराया. सीएम ने मध्यप्रदेश के जनजातीय भाई-बहनों को जंगल, जमीन और जल पर अधिकार और उनकी संस्कृति और परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए प्रदेश में पेसा अधिनियम के अंतर्गत बनाये गये नियमों की जानकारी भी पीएम मोदी को दी.

ये भी पढ़ें : Tantya Bhil Balidan Diwas: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टंट्या मामा की प्रतिमा का किया अनावरण, इंदौर में की बड़ी घोषणा

फ्लोटिंग सोलर प्लांट के शिलान्यास का भी किया आग्रह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को बताया कि फ्लोटिंग सोलर प्लांट ओंकारेश्वर में बांध के ऊपर सोलर पैनल बिछा कर सौर ऊर्जा उत्पन्न की जायेगी. प्लांट से जमीन भी बचेगी और पानी का वाष्पीकरण भी कम होगा. सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से इस परियोजना का शिलान्यास करने का आग्रह किया. प्रदेश के 53 हजार किसानों द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती के बारे में भी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया. विकास से जुड़ी प्रदेश की विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त हो रहे मार्गदर्शन और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री का आभार माना.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी’, जलती झोपड़ी के सामने युवती की धमकी से हड़कंप, 9 पर FIR

Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…

21 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

37 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

1 hour ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

1 hour ago