खेल

AUS vs SA: मिनी ऑक्शन में करोड़ों में बिके प्लेयर का कमाल, आधी अफ्रीकी टीम को भेजा पवेलियन

Cameron Green: ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के करियर की सर्वश्रेष्ठ 5 विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को मेलबर्न में दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 189 रन पर ऑलआउट कर दिया. जवाब में पहले दिन स्टंप्स तक मेजबान टीम का स्कोर 45-1 है. हैरान करने वाली बात ये है की मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर विकेट गेंदबाजों के फेवर में ज्यादा नहीं है, लेकिन कप्तान पैट कमिंस ने फील्डिंग चुनी, जहां टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले बल्लेबाजी करती हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए, और साउथ अफ्रीका को अकेले दम पर ही ढेर कर दिया.

IPL ऑक्शन में की करोड़ों की कमाई

ऑस्ट्रेलिया के ऊभरते हुए ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने भी ऑक्शन में मोटी कमाई की. कैमरून का बेस प्राइस 2 करोड़ था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने दूसरी टीमों को कड़ी टक्कर देते हुए उन्हें 17.50 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. बता दें वो ऑक्शन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2022: टीम इंडिया ने इस साल खेले 7 टेस्ट, 24 वनडे और 40 T20I, जानें कैसा रहा परफॉर्मेंस

मैच का हाल

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पहली पारी 189 रन पर ऑलआउट हो गई. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 1 विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं. डेविड वार्नर 32 और मार्नस लाबुशेन 5 रन बनाकर नाबाद लौटे.

ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के गाबा में पहला टेस्ट छह विकेट से जीता. पहली पारी के दौरान, दक्षिण अफ्रीका को 152 रन पर आउट कर दिया गया. जिसमें काइल वेरिन ने 96 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. लियोन और स्टार्क ने तीन-तीन विकेट लिए. जवाब में, ट्रेविस हेड ने 96 गेंदों पर 92 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 218 रनों तक पहुंचाया. कागिसो रबाडा ने चार विकेट लिए और मार्को जानसन ने दो विकेट लिए.

दूसरी पारी के दौरान, खाया जोंडो द्वारा 85 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका को 99 रन पर आउट कर दिया गया. इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने 5 विकेट लिए और स्कॉट बोलैंड ने 2 विकेट लिए. 34 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 35 रन बनाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

9 minutes ago

ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया! न्यूजीलैंड के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, 113 रन पर सिमटी टीम

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के तेज गेंदबाजों ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए…

36 minutes ago

Karwa Chauth Kab Hai: 28 या 29 अक्टूबर, कब मनेगी करवा चौथ? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा…

50 minutes ago

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

1 hour ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

1 hour ago