कब रिलीज होगा मिर्जापुर 3?
Mirzapur Season 3 Release Date: पॉपुलर क्राइम-ड्रामा सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस को आज मेकर्स ने सरप्राइज दिया है. दरअसल मेकर्स ने जहां इस सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है तो वहीं ‘मिर्जापुर 3’ की पहली झलक भी सामने आ गई है. इतना ही नहीं इस मोस्ट अवेटेड सीरीज का टीजर भी मेकर्स ने आज रिलीज कर दिया है. टीजर देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
प्राइम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है-” मिर्जापुर सीजन 3 का प्रबंध कर दिए हैं, डेट नोट कर लीजिए, मिर्जापुर प्राइम पर 5 जुलाई 2024″ को रिलीज होने वाला है. इसमें पंकज त्रिपाठी कालीन भैया का अहम रोल प्ले करेंगे. साथ ही सबके चहेते अली फजल गुड्डू भैया के रोल में दिखाई देंगे.
इसके अलावा प्राइम ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं. शो में इस बार मुन्ना भैया का रोल निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा नजर नहीं आएंगे. दरअसल, पिछले सीजन के आखिर में गुड्डू भैया और गोलू मिलकर मुन्ना भैया को मार देते हैं. वहीं शरद शुक्ला कालीन भैया को बचाने में कामयाब हो जाते हैं.
पोस्टर रिलीज के साथ ही मुन्ना भैया के फैंस उनको काफी मिस कर रहे हैं. फैंस लगातार मुन्ना भैया के बारे में पूछ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-मुन्ना भैया के बिना सीरीज अधूरी है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 10 एपिसोड चाहिए मुन्ना भैया के साथ. तीसरे ने लिखा मुन्ना भैया के बिना मजा नहीं आएगा.
बता दें कि मिर्जापुर सीजन 3 देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज की रिलीज डेट और टीजर आज जारी हो गए है. बता दें कि सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सीजन 3 में कहानी क्या मोड़ लेती है. मिर्जापुर पर कालीन भैया का राज खत्म हो जाएगा या फिर वो अपनी गद्दी पर वापस आएंगे. इस सवाल का जवाब 5 जुलाई को मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…