देश

पूरे शहर में बजरंगबली की गदा…फिर प्रियंका ने की मां नर्मदा की आरती… एमपी में ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे कांग्रेस!

Priyanka Gandhi Vadra: कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी अब मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को जबलपुर पहुंची थीं जहां उन्होंने ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ करीब 20 मिनट तक मां नर्मदा की पूजा-आरती की. इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे. इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा भी मौजूद रहे.

मां नर्मदा की आरती के बाद प्रियंका गांधी ने जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां सभी की नजरें सभा स्थल में लगाए गए गदा पर थीं. कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के स्वागत के लिए आदि शंकराचार्य चौक में बजरंगबली की 30 फीट ऊंची गदा लगाई थी. इसके साथ-साथ शहर भर में गदा लगाई गई थी. दरअसल, इसे कांग्रेस के ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के प्लान के तौर पर देखा जा रहा है.

हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग दल और बजरंगबली को लेकर जमकर सियासत हुई थी और इसकी गूंज मध्य प्रदेश तक सुनाई दी थी. अब मध्य प्रदेश के चुनावी समर से पहले कांग्रेस के रैली स्थल पर गदा और चुनावी जनसभा से पहले प्रियंका गांधी के मां नर्मदा की पूजा-आरती करने को ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के उसके प्लान के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी कांग्रेस के कई नेताओं के पुराने बयानों का हवाला देकर पार्टी को हिंदुओं का विरोधी बताती रही है. वहीं कमलनाथ को कांग्रेस हनुमान भक्त बता रही है और पार्टी के ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी को आगामी विधानसभा चुनावों में मात देने का प्लान बनाने में जुटी है.

बीजेपी पर घोटाला करने का लगाया आरोप

मां नर्मदा की पूजा-आरती के बाद प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर घोटाले करने का आरोप लगाया. प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने जो गालियों की लिस्ट निकाली थी, बीजेपी के घोटालों की लिस्ट उससे लंबी है. इन्होंने नर्मदा मईया तक को नहीं छोड़ा. प्रियंका ने आरोप लगाया कि जो निर्माण कर रहे हैं, उसमें भी घोटाला किया गया और इन्होंने 225 महीनों में 220 घोटाले किए हैं.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके (भाजपा) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है. यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं. बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं. ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे. जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago