Categories: खेल

WTC Final: शुभमन गिल को ये ‘नादानी’ पड़ी महंगी, ICC ने लगाया 115 % का जुर्माना

Shubman Gill sanctioned by ICC: द ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर उनकी पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. जबकि भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण ICC के गुस्से का शिकार होना पड़ा. इस युवा बल्लेाज पर क्रिकेट की आलाकमान संस्था ICC ने 115 % का जुर्माना लगाया है.

शुभमन गिल पर ये नादानी पड़ी महंगी

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में एक विवादित कैच आउट फैसले का शिकार होने के बाद ट्वीट किया जिसका खामियाजा उन्हें अब भुगतना पड़ा है. ओवल में मैच के चौथे दिन आउट होने से नाखुश शुभमन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विवादास्पद कैच के स्क्रीनशॉट के साथ एक लेंस और एक माथा पकड़ने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं शुभमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ताली बजाने वाले चार इमोजी के साथ उसी तस्वीर को पोस्ट किया. दरअसल, क्रिकेटर ने विवादास्पद कैच पर अपनी निराशा व्यक्त की. मगर उनकी इस नादानी ने उनका बड़ा नुकसान किया है. ICC ने उनके सार्वजनिक रूप से अंपायर को लेकर इस तरह की टिप्पणी करने पर सख्त एक्शन लिया.

ये भी पढ़ें: WTC फाइनल में मिली हार से नाराज सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया के इस फैसले पर उठाया सवाल

क्या है पूरा मामला?

शुभमन गिल की पूरी मैच फीस तो कटी ही है. उसके अलावा 15 फीसद जुर्माने के तौर पर और भरने पड़ेंगे. मतलब इस युवा भारतीय ओपनर पर कुल मिलाकर मैच फीस का 115 फीसद फाइन लगा है. दरअसल, गिल पर ICC ने जुर्माना WTC Final के चौथे दिन की गलती को लेकर लगाया है. दरअसल, टेस्ट मैच के चौथे दिन गिल को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.7 का दोषी पाया गया. इस नियम के मुताबिक इंटरनेशनल मैच से जुड़े किसी वाकये पर कमेंट करना मना है. लेकिन गिल से यही गलती हुई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago