दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
By Shubhra Rai
Photo-BCCI (@BCCI) /Twitter
WTC Final, IND vs AUS: शुभमन गिल और भारतीय क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 209 रनों से हारने के बाद रोहित शर्मा और उनकी पूरी टीम पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा भारी जुर्माना लगाया है. आईसीसी ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम पर धीमी ओवर गति के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच फीस का पूरा जुर्माना लगाया गया है. रोहित एंड कंपनी को लक्ष्य से पांच ओवर कम होने का दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है. ऑस्ट्रेलिया को भी चार ओवर कम होने के कारण मैच फीस का 80 प्रतिशत फाइन लगा है.
ऑस्ट्रेलिया की भी धीमी ओवर गति
भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को भी धीमी ओवर गति के लिए फाइन किया गया है. ऑस्ट्रेलिया टीम निर्धारित समय में 4 ओवर कम डाले थे. इसके लिए टीम के खिलाड़ियों का 80 प्रतिशत मैच फीस काट लिया गया है. भारतीय कप्तान रोहित और ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने अपनी गति मान ली. इसकी वजह से कोई सुनवाई नहीं हुई.
शुभमन गिल को मिली बड़ी सजा
शुभमन गिल की पूरी मैच फीस तो कटी ही है. उसके अलावा 15 फीसद जुर्माने के तौर पर और भरने पड़ेंगे. मतलब इस युवा भारतीय ओपनर पर कुल मिलाकर मैच फीस का 115 फीसद फाइन लगा है. इसकी वजह है आईसीसी से पंगा लेना. दरअसल, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की दूसरी पारी में शुभमन गिल के विवादित विकेट पर खूब चर्चा हुई. वहीं, शुभमन गिल ने अंपायर के फैसले को टारगेट करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया था जिसके लिए उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है.
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…