Bharat Express DD Free Dish

भूमिपूजन में हाई वोल्टेज ड्रामा: भिड़ीं सपा-बीजेपी विधायक, VIDEO हुआ वायरल

Bhoomi Pujan SP-BJP controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सपा और बीजेपी की दो विधायकों के बीच विवाद हो गया.

UP Fatehpur MLA clash

Bhoomi Pujan SP-BJP controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब कार्यक्रम में शामिल दो विधायकों के बीच कहासुनी हो गई. मामला पूजा में बैठने को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते सियासी तकरार में बदल गया. इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सपा और बीजेपी विधायक आमने-सामने

कार्यक्रम में हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक उषा मौर्या (Usha Maurya) और खागा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक कृष्णा पासवान (Krishna Paswan) मौजूद थीं. बताया जा रहा है कि पूजा में बैठने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया.

“मुझे अपमानित करने के लिए बुलाया गया”– विधायक

विवाद के दौरान सपा विधायक उषा मौर्या ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में अपमानित करने के लिए बुलाया गया है. उनका आरोप था कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया. वहीं, दूसरी ओर बीजेपी विधायक की ओर से भी अपनी बात रखी गई, जिससे मामला और गर्मा गया.

पीडब्ल्यूडी द्वारा आयोजित था कार्यक्रम

यह भूमिपूजन कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा आयोजित किया गया था. इस सड़क का निर्माण खागा विधानसभा क्षेत्र से हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने के लिए किया जाना है, जो स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है.


ये भी पढ़ें: 24 घंटे में 44 संपत्तियां सील! जानें सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने मेरठ में रातों-रात मचा दी खलबली?


वीडियो वायरल, सियासी बयानबाजी तेज

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है. जहां एक ओर इसे सत्ता के अहंकार से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे सामान्य विवाद बताकर मामला शांत करने की कोशिश भी की जा रही है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा तेज है. विकास कार्यों के बीच इस तरह के विवाद ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read