Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बेरोजगारी का फायदा! वार्ड बॉय बनाने का झांसा देकर 15 बेरोजगारों को लगाया लाखों का चूना

MP Shahdol job scam: शहडोल में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों को जाल में फंसाया.

job scam news

रिपोर्ट- अनिल पांडे


MP Shahdol job scam: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला सहित करीब 15 लोगों को वार्ड बॉय की नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए गए. आरोप है कि ठग ने भरोसा जीतकर पीड़ितों से पैसे लिए और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए.

जॉइनिंग के समय खुला राज

पीड़ितों के अनुसार, जब वे अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर जॉइनिंग के लिए पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. वहां मौजूद कर्मचारियों ने दस्तावेजों की जांच के दौरान संदेह जताया, जिसके बाद नियुक्ति पत्रों की सत्यता पर सवाल खड़े हो गए. जांच में सामने आया कि सभी नियुक्ति पत्र फर्जी थे.

लोखों की हुई ठगी

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह सालेबहरा का रहने वाला है और स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. इसी वजह से लोगों ने उस पर आसानी से भरोसा कर लिया. आरोपी ने इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए करीब 15 लोगों से कुल 6 लाख 85 हजार रुपये ठग लिए.

आरोप है कि ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किए. दस्तावेज इतने वास्तविक लग रहे थे कि पीड़ितों को शुरुआत में किसी तरह का शक नहीं हुआ.


ये भी पढ़ें: भूमिपूजन में हाई वोल्टेज ड्रामा: भिड़ीं सपा-बीजेपी विधायक, VIDEO हुआ वायरल


पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें. सरकारी भर्ती प्रक्रिया हमेशा पारदर्शी होती है और इसके लिए किसी भी प्रकार की निजी लेन-देन की जरूरत नहीं होती.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital